दिल्ली में सीजेपी-कांग्रेस प्रोटेस्ट के बीच एक महिला IPS अधिकारी की सोशल मीडिया पर उनके दमदार अंदाज के कारण हर तरफ चर्चा हो रही है। एक्स पर उनके नाम के हैशटैग के साथ वीडियो वायरल हो रहे हैं। पूरे प्रदेशन के समय महिला अधिकारी जिस तरह अपना कर्तव्य निभा रही हैं वह काबिले तारीफ है। इस महिला आईपीएस अधिकारी का नाम ऐश्वर्या सिंह है जिन्हें अब लोग नई लेडी सिंघम के नाम से बुला रहे हैं। लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह नई लेडी सिंहम कौन हैं और सोशल मीडिया पर इनकी इतनी चर्चा क्यों हो रही है।

दरअसल, IPS अधिकारी ऐश्वर्या सिंह के प्रदर्शन के कई वीडियो सामने आ रहे हैं जिनमें वे प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग तरीके से संभाल रही हैं। एक वीडियो की काफी चर्चा हो रही है जिसमें एक महिला प्रदर्शनकारी बस रोकने की कोशिश कर रही है, वह प्रदर्शनकारियों से भरी बस के सामने आकर खड़ी हो जा रही है और बस पर हाथ रखकर उसे रोकने की कोशिश कर रही है। इसी बीच ऐश्वर्या सिंह भीड़ को चीरते हुए उसके पास आती हैं और स्थिति को संभाल लेती हैं, इसके तुंरत बाद ही वह दूसरे प्रदर्शकारियों को संभालने के लिए आगे बढ़ जाती हैं।

लोग ऐश्वर्या सिंह को असली नारी शक्ति बता रहे हैं। उनके दबंग मगर शालीन अंदाज की तारीफ हो रही है। कई लोग उनकी बहादुरी की सराहना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हैशटैग @aishwarya_ips के साथ उनकी एक्स आईडी टैग कर वीडियो वायरल हो रहे हैं। वे कभी पुलिस बस से भाग रहे प्रदर्शनकारियों को संभाल रही हैं तो कभी घायल लोगों की मदद कर रही हैं।

छलरे छलरे वाल… उत्तर प्रदेश के सब-इंस्पेक्टर ने आंख बंद कर गाया ये गाना, सुरीली आवाज के कायल हुए लोग- देखें VIRAL VIDEO

आखिर कौन हैं IPS अधिकारी?

सीजेपी-कांग्रेस प्रोटेस्ट के बीच वायरल होने वाली IPS ऐश्वर्या सिंह इस समय ADCP दक्षिण दिल्ली के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वो लाजपत नगर में ACP के तौर पर काम कर चुकी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ऐश्वर्या AGMUT कैडर की 2022 बैच की IPS अधिकारी हैं।

जब ऐश्वर्या दिल्ली यूनिवर्सिटी के मशहूर लेडी श्रीराम कॉलेज (LSR) से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन कर रही थीं तभी उन्होंने अपने पहले प्रयास में 249वीं रैंक हासिल की थी, और तब उन्हें IRS मिला था। इसके बाद दूसरे प्रयास में ऐश्वर्या इंटरव्यू तक पहुंचीं, हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में 2021 की सिविल सेवा परीक्षा में AIR 97 लाकर IPS बन गईं।

जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेने से पहले महिला पुलिस अधिकारी ने चुपके से किया दिल जीतने वाला काम, जमकर हुई तारीफ

पिता भी हैं वरिष्ठ IPS

ऐश्वर्या सिंह का परिवार मूल रूप से यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला है। ऐश्वर्या सिंह के पिता ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह 1991 बैच के असम-मेघालय कैडर के IPS हैं। ज्ञानेंद्र प्रताप असम पुलिस में ADG लॉ एंड ऑर्डर और एंटी राइनो पोचिंग टास्क फोर्स के स्पेशल DG जैसे पदों पर रह चुके हैं। हैदराबाद में SVPNPA में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जब ऐश्वर्या ने अपने पिता को पहली बार सैल्यूट किया था, तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

पिता की पोस्टिंग की वजह से ऐश्वर्या की शुरुआती पढ़ाई असम में हुई और फिर बाद में उन्होंने दिल्ली के मदर्स इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की।

ऐश्वर्या सिंह की मां और बहन भी अफसर

ऐश्वर्या के परिवार में सभी अफसर हैं और बड़े पदों पर रहे हैं। उनकी मां अनामिका सिंह असम सिविल सेवा (ACS) की अधिकारी रही हैं, जो 1996 से 2006 तक सेवा देकर एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के लेवल तक पहुंचीं थी। इसके अलावा उनकी छोटी बहन अराधिता सिंह राज्यसभा सचिवालय में सीनियर PS के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं। मतलब, पूरा परिवार ही प्रशासन में अपनी छाप छोड़ चुका है और अब ऐश्वर्या दिल्ली में अपने दमदार अंदाज से लेडी सिंघम के नाम से पहचानी जा रही हैं।

सोशल मीडिया पर लोग जमकर अफसर ऐश्वर्या की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा है कि प्रदर्शन के दौरान भी IPS ऐश्वर्या सिंह ने बता दिया है कि असली शक्ति हमेशा ऊंची आवाज में दिखाई दे ऐसा जरूरी नहीं है , चुनौतीपूर्ण और अव्यवस्थित परिस्थितियों के बीच उनका शांत व्यवहार, आत्मविश्वास और नियंत्रण वर्दी में नारी शक्ति की सशक्त तस्वीर पेश करता है।

दूसरे ने लिखा है कि ऐसे और अफसर की हमें जरूरत है। तीसरे ने लिखा है कि ADCP ऐश्वर्या सिंह ने जिस तरह से इस स्थिति को संभाला, वह काबिले-तारीफ है। वे शांत रहीं मगर डटी रहीं और बिना आपा खोए दबाव का सामना किया। वर्दी में एक महिला की ताकत और आत्मविश्वास हमेशा प्रेरणादायक होता है।

एक अन्य ने लिखा है कि मुश्किल हालात में भी शांत और अपने काम में पक्की। IPS ऐश्वर्या सिंह दिखाती हैं कि वर्दी में असली हिम्मत कैसी होती है ना कोई ड्रामा , कोई हिचकिचाहट नहीं, बस अनुशासन, कर्तव्य और नारी शक्ति की मिसाल, उन्हें सैल्यूट है।

लोगों ने उन्हें नई लेडी सिंहम का खिताब देते हुए कहा है कि प्रदर्शन में इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए भारत को उनके जैसी अधिकारी की जरूरत है। वहीं कई यूजर्स ने अफसर ऐश्वर्या को वास्तविक नारी शक्ति, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व क्षमता की मिसाल बताया। खैर, इस वीडियो पर और यूजर्स के रिएक्शन पर आपकी राय क्या है।

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेने से पहले महिला पुलिस अधिकारी ने चुपके से किया दिल जीतने वाला काम, जमकर हुई तारीफ

दिल्ली के जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर को हिरासत में लेने से पहले एक महिला पुलिस अधिकारी ने चुपचाप दूर ले जाकर उसके जेंडर (लिंग) का पता किया। महिला अधिकारी के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही रही है, चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पुलिस अधिकारी और एक ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी के बीच हुई शांत बातचीत ने सोशल मीडिया लोगों का ध्यान खींचा है, अधिकारी के इस बातचीत को बहुत ही समझदारी और शालीनता से संभालने की तारीफ हो रही है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…