दिल्ली पुलिस ने लोगों ने चीनी मांझे के खिलाफ लोगों को सावधान करने के लिए जेन ज़ेड ट्विस्ट ‘कुचू पुचू’ का सहारा लिया है। दिल्ली पुलिस ने ‘कुचू पुचू’ के लिए लोगों से पतंग उड़ाने के लिए चीनी मांझे का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए लोगों को चीनी मांझे के खतरों के बारे में जागरूक किया।

पोस्ट में एक शख्स के पतंग उड़ाने की बात कहने पर उससे पूछा जाता है कि वह किस तरह का मांझा इस्तेमाल कर रहा है। जब वह चीनी मांझे का इस्तेमाल करने की बात कहता है, तो उसे इसके खतरों के बारे में बताया जाता है। पुलिस ने कहा कि चीनी मांझा पक्षियों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरनाक है। इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है और यह बिजली के तारों में उलझकर हादसे का कारण बन सकता है। दिल्ली पुलिस की यह पोस्ट अब वायरल है, लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं।

रेलवे कर्मचारी ने ट्रेन के इंजन पर लगे भारतीय झंडे को किया; धूल हटाया पानी से धोया; लोगों ने की तारीफ

पोस्ट के अंत में शख्स को सुरक्षित मांझे का इस्तेमाल करने की बात कहता है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे पतंग उड़ाएं, लेकिन चीनी मांझे को ‘ना’ कहें। पुलिस ने यह अपील ऐसे वक्त ही जब प्रतिबंधित चीनी मांझे के खिलाफ अभियान को तेज कर दिया गया है। पुलिस ने शहर के अलग अलग इलाकों से इस मांझे की अबतक 3500 से ज्यादा चरखियां जब्त की हैं। चीनी मांझे से इस महीने ही साढ़े तीन साल के एक बच्चे समेत दो लोग जख्मी हो चुके हैं।

परिवार की हो गई थी मौत

वहीं इस साल मई में पांच साल के बच्चे की परिवार के साथ बाइक से जाते समय चीनी मांझे की चपेट में आने से मौत हो गई थी। चीनी मांझे की खरीद-फरोख्त और उपयोग पर प्रतिबंध है।

यह मांझा नायलॉन के धागे से बना होता है और इस पर कांच और धातु का लेप लगाया जाता है, जिससे यह आसानी से नहीं टूटता और घातक साबित होता है। पुलिस के इस जागरुक पोस्ट के तरीके पर आपकी क्या राय है।

यह भी पढ़ें- “मुंबई का सिंघम” एफडीए के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने दोस्तों के लिए बनाई चाय

Tukaram Mundhe Makes Tea for Friends, Video Goes Viral: महाराष्ट्र फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे भले ही पूरे राज्य में फ़ूड सेफ़्टी की देखरेख करते हैं लेकिन वीडियो में वे बस एक मेज़बान नजर आ रहे हैं जो दोस्तों के लिए चाय बना रहे हैं। रोहन भामकर के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में मुंढे को एक कार्यक्रम के बाद अपने घर पर दोस्तों के लिए चाय बनाते हुए देखा जा सकता है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…