दिल्ली सरकार के मंत्रियों के खिलाफ इन दिनों सीबीआई और ईडी का एक्शन जारी है। इस बीच दिल्ली विधानसभा के सदस्यों के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी की गई। 66% की हुई बढ़ोतरी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साध रहे। कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोग राजनीति बदलने आए थे।
दिल्ली के विधायकों का बड़ा वेतन
दिल्ली सरकार के लॉ एंड जस्टिस और विधाई मामलों के विभाग द्वारा नोटिस जारी की गई। अब दिल्ली के विधायकों का वेतन भत्ता 54000 से बढ़कर 90 हजार कर दिया गया है। इसके साथ मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक और विपक्ष के नेता के वेतन भत्ते को मौजूदा 72 हजार रुपए से बढ़ाकर 1 लाख 70 हजार रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है।
सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन
श्वेता सिंह नाम की एक यूजर ने लिखा कि वाह मुख्यमंत्री जी, जनता त्रस्त और नेताजी मस्त। कुंवर अजय प्रताप सिंह ने लिखा- राजनीति बदलने आए थे जी और अपनी सैलरी बढ़ाने में लगे हुए हैं। अरुण नाम के एक यूजर द्वारा कमेंट किया गया, ‘ इन नेताओं का घर भर दो, इनको 5 साल भी कम पड़ जा रहे हैं।’ एक अन्य यूजर ने हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा- दिल्ली का विकास हो या ना हो लेकिन विधायकों का विकास तो हो ही रहा है।
ममता नाम की एक यूजर ने लिखा कि कपिल सिब्बल जैसे बड़े वकीलों की फीस भी तो भरनी है। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- हम तो आम आदमी हैं जी। रोहित नाम के एक यूजर लिखते हैं कि हम गाड़ी और बंगला नहीं लेंगे कहने वाले विधायकों की सैलरी बढ़ा रहे हैं। रेखा नाम की एक यूजर ने लिखा- आम आदमी से खास आदमी बन गए हैं अरविंद केजरीवाल।
अनुज त्रिपाठी नाम के एक यूजर द्वारा कमेंट किया गया कि आम जनता का मासिक वेतन कम होता जा रहा है और इनका बढ़ता जा रहा है। शुभम शुक्ला नाम के एक यूजर ने लिखा- बीजेपी वाले का विरोध नहीं करेंगे क्योंकि उनको पता है कि इससे उनका पत्ता भी कट जाएगा। राजेंद्र त्रिपाठी नाम के यूजर ने अरविंद केजरीवाल से सवाल किया, ‘क्यों सर आप तो राजनीति बदलने आए थे? अब क्या हो गया?’