दिल्ली से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, यहां एक पिता पर अपनी 18 साल की गर्भवती बेटी को आगरा के पास चंबल नदी में डुबोकर उसकी हत्या करने का आरोप है। कथित तौर पर उसने यह खौफनाक कदम समाज में बदनामी के डर उठाया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि आरोपी पिता इस बात से बहुत खफा था कि उसकी 18 साल की बेटी बिना शादी के ही गर्भवती हो गई है और इस बात से समाज में उसकी बहुत बदनामी होगी।
इलाज के बहाने लड़की को ले गया था आगरा
पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने परिवार के साथ दक्षिणी दिल्ली में रहती थी और वह करीब तीन महीने की गर्भवती थी। आरोपी लखपत सिंह को डर था कि इस बात से समाज में बदनामी होगी इसीलिए उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी। जांच में सामने आया कि 28 जुलाई को लखपत सिंह इलाज कराने के बहाने बेटी को आगरा ले गया। अगले दिन एक रिश्तेदार के साथ मिलकर वह लड़की को लेकर चंबल नदी के किनारे पहुंचे, वहीं दोनों ने लड़की को नदी में डुबा दिया।
पिता ने इलाज के बहाने मौत का किया था दावा
दिल्ली पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई को इस मामले की जानकारी एक PCR कॉल के जरिए मिली। शुरुआत में पिता ने पड़ोसियों और पुलिस से कहा कि बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई और आगरा में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया, लेकिन पूछताछ के दौरान उसने कई बार अपने बयान बदले जिससे पुलिस को शक हो गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पिता ने अपनी बेटी के पैर छुए। और इसके बाद वह उसे ज़बरदस्ती पानी में ले गया और उसका सिर पानी के नीचे डुबो दिया। उसके डूबने के बाद, उसने हाथ जोड़े और अपनी हरकत के लिए माफ़ी मांगी। जब पुलिस ने पिता से पूछताछ की, तो शुरू में उन्होंने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही वह टूट गया।
बिहार में एक्सीडेंट के बाद अस्पताल पहुंचा शख्स, टूटी टांग पर लगा दिया गत्ता, Video देख लोग रह गए दंग
पुलिस जांच में मिले मोबाइल फोन की लोकेशन और अन्य तकनीकी सबूतों से पुष्टि हुई कि पिता, युवती और दूसरा आरोपी आगरा गए थे। पुलिस को कुछ तस्वीरें भी मिली हैं, जिन्हें जांच का हिस्सा बनाया गया है। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती के शव की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें- ‘अगर वह मेरी नहीं हो सकती, तो मैं उसे तुम्हारा भी नहीं होने दूंगा’, फरीदाबाद में टीचर की हत्या; दो महीने पहले रची साजिश-पूरी कहानी
फरीदाबाद के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि 21 साल के आरोपी अमित ने करीब दो महीने पहले ही इस वारदात की साजिश रच ली थी और इस घटना को अंजाम देने के लिए खासकर नया चाकू भी खरीदा था। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी काफी समय से संध्या शर्मा (28) पर हमला करने के अवसर की तलाश में था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
