दिल्ली के जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर को हिरासत में लेने से पहले एक महिला पुलिस अधिकारी ने चुपचाप दूर ले जाकर उसके जेंडर (लिंग) का पता किया। महिला अधिकारी के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही रही है, चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पुलिस अधिकारी और एक ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी के बीच हुई शांत बातचीत ने सोशल मीडिया लोगों का ध्यान खींचा है, अधिकारी के इस बातचीत को बहुत ही समझदारी और शालीनता से संभालने की तारीफ हो रही है।

सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रदर्शनकारी मीडिया से बात कर रही है तभी महिला पुलिस कांस्टेबल का एक ग्रुप उनके पास आता है। हिरासत में लेने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले एक अधिकारी प्रदर्शनकारी की ओर झुकती है और धीरे से उनसे कुछ पूछती है।

कढ़ी-चावल बेचने वाला कैसे बना मर्सिडीज और आलीशान फार्महाउस का मालिक, कैसे बेचा दुबई का सपना – समझिए पूरा खेल

पुलिस अधिकारी ने शालीनता से की बात

प्रदर्शनकारी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मैम, आप मुझे हिरासत में नहीं ले सकतीं मैं एक पत्रकार हूं, मेरे पास कार्ड है।” इसके बाद अधिकारी पूछता है, “क्या आपको महिला अधिकारी की ज़रूरत है?” प्रदर्शनकारी जवाब देता है, “मैं एक ट्रांसजेंडर हूं।” यह बातचीत बस कुछ ही सेकंड तक चलती है।

महिला अधिकारी ने दूर ले जाकर धीरे से पूछा जेंडर

इसके बाद पुलिसकर्मी उस प्रदर्शनकारी को वहां से दूर ले जाते हैं। प्रदर्शनकारी के जेंडर के बारे में सबके सामने पूछने के बजाय चुपचाप पता लगाने के अफ़सर के फ़ैसले ने ऑनलाइन लोगों का ध्यान खींचा है और कई यूज़र्स ने जिस तरह से यह बातचीत हुई, उसकी तारीफ की है।

इस वीडियो से प्रदर्शनकारी की पहचान उन्हें हिरासत में लेने की वजह या जंतर-मंतर से ले जाए जाने के बाद क्या हुआ, इसका पता नहीं चलता है। यह घटना जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई। ये प्रदर्शन वोटर लिस्ट में बदलाव और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर किए जा रहे थे।

विरोध-प्रदर्शन के दौरान विपक्ष के कई नेताओं को हिरासत में भी लिया गया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और INDIA गठबंधन के अन्य नेताओं को आकाशवाणी भवन परिसर से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कहा कि हिरासत में लेने की कार्रवाई “कानून-व्यवस्था बनाए रखने” और स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए की गई थी।

यह भी पढ़ें- जब हवा में होंगे तो कौन बचाएगा? 174 यात्रियों के हीरो स्मित मच्छार ने एक साल पहले जो कहा अब क्यों हुआ वायरल- ‘नहीं बनना था पायलट’

Smit Machchhar Viral Video: फ्लाईदुबई फ्लाइट में बड़े हादसे को टालने के बाद भारतीय पायलट स्मित मच्छार का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में आ गया है। लोग हर तरफ स्मित मच्छार के बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं, लोग उन्हें हीरो बता रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साल पहले वे बोल रहे हैं कि कि जब आप हवा में होंगे तो आपको कौन बचाने आएगा। इस पॉडकास्ट में उन्होंने प्रशिक्षित क्रू की अहमियत के बारे में बात की थी। अब दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में जानलेवा कॉकपिट घटना के बाद एक बार से यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। और अधिक पढ़ने के लिए क्लिक करें…

यहां देखें वीडियो-