दिल्ली पुलिस मेट्रो इकाई की एक महिला कांस्टेबल के बहादुरी की तारीफ हो रही है। इस सिपाही ने 16 साल लड़की को हौज खास मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदने से रोक दिया जिससे दर्दनाक हादसा होने से बच गया। अधिकारी ने बताया कि यह घटना 22 अगस्त को हुई जब कांस्टेबल निकिता ने स्टेशन पर गश्त के दौरान लड़की को अपनी जान देने के इरादे से पटरियों की ओर जाते देखा।

महिला पुलिस बनी फरिश्ता

पुलिस ने कहा कि निकिता ने तुरंत हस्तक्षेप किया और लड़की के बार-बार पटरियों की ओर जाने की कोशिश करने के बावजूद उसे रोक लिया। अन्य कर्मचारियों की सहायता से, लड़की को येलो लाइन स्टेशन नियंत्रण कक्ष में ले जाया गया। वहां उसने पुलिस को अपने परिजनों का विवरण दिया जिसके बाद उसके पिता से संपर्क किया जा सका। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग महिला पुलिस के बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। कुछ सेकंड की देरी भी होती तो लड़की को खतरा हो सकता था।

12 लाख के नोट कुतर गए चूहे… सालों से छिपाकर पैसे बचा रही थी पत्नी, बक्सा खोला तो सदमे में आई; टुकड़े गिनते दिखे पति-Video

लड़की ट्रेन के आगे क्यों कूदने वाली थी?

पूछताछ के दौरान, पुलिस को पता चला कि नाबालिग का लगभग एक साल से आरएमएल अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी बीमारी का इलाज चल रहा था और उसने पहले भी खुद को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया था। पुलिस ने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लड़की को उसके पिता को सौंप दिया गया।

‘क्या तुमने नाश्ता किया है’, ऑटो में बैठी लड़की को रोता देख ड्राइवर ने हिंदी न जानते हुए भी ऐसे दिया दिलासा; वायरल हुई पोस्ट

यह भी पढ़ें- पापा, नौकरी चली गई… दुखी बेटे ने किया फोन, पिता का दिल छू लेने वाला जवाब हुआ Viral; लोगों ने कहा – ‘किंग मेंटालिटी’

पिता का होना किसी खजाने से कम नहीं… ये लाइनें शायद आपने भी पढ़ी होंगी। इस लाइन का मतलब हम सभी बहुत अच्छे से समझ सकते हैं। एक बेटे की नौकरी चली गई इसके बाद उसने दुखी मन से अपने पिता को फोन किया और कहा कि पापा जॉब चली गई। इसके बाद पिता न घबराए न दुखी हुए उन्होंने अपने बेटे को एक ही लाइन में ऐसे हौसला बढ़ाया कि उनका रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Disclaimer: अगर आप या आपका कोई परिचित मुश्किल दौर से गुजर रहा है, तो किसी भरोसेमंद शख्स से बात करें या नीचे दिए गए हेल्प लाइन से संपर्क करें, फोर्टिस: +918376804102, आईकॉल साइकोसोशल हेल्पलाइन: 9372048501; 9920241248; 8369799513
समैरिटन्स मुंबई: 918422984528; 918422984529; 918422984530 पर कॉल करें