भागमभाग, ऐन मौके पर पुलिस को गच्चा और चंद सेकंड में आंखों के सामने से ओझल! दिल्ली में CJP (Cockroach Janta Party) के प्रदर्शन के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें Gen Z प्रदर्शनकारियों की ‘सुपर-फास्ट’ फुर्ती और पुलिस को चकमा देने का गजब का अंदाज कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही पुलिस की टीम मुस्तैदी दिखाते हुए एक प्रदर्शनकारी को दबोचने आगे बढ़ती है, तभी दूसरा युवक गजब की चालाकी से अपना हाथ छुड़ाकर पलक झपकते ही रफूचक्कर हो जाता है। पकड़ने की इस आपाधापी के बीच Gen Z की इस चकमा देने वाली ‘शैतानी’ और तेज-तर्रार फुर्ती को देखकर हर कोई हैरान है।

वीडियो क्या कहता है? 

वीडियो 10 अक्टूबर का दिल्ली के कनॉट प्लेस में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का है। वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिसवाला एक प्रदर्शनकारी को दबोचने दौड़ता है और कुछ दूरी तक उसका कॉलर पकड़कर साथ लाते हैं, साथ ही दूसरे प्रदर्शनकारी को भी अपनी गिरफ्त में लेने की कोशिश करते हैं इतने में ये लड़का तेजी से कॉलर छुड़ाकर ‘रफूचक्कर हो जाता है। युवा कहां गया किस रफ्तार से गया पुलिस को समझ ही नहीं आया…

सोशल मीडिया पर लोग वीडियो देख कैसी दे रहे हैं प्रतिक्रिया

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान Gen Z की इस अजब फुर्ती और पुलिस को गच्चा देने वाली ‘शैतानी’ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी दूसरे प्रदर्शनकारियों को पकड़ने के लिए आगे बढ़ता है, लेकिन तभी पीछे कुछ ऐसा होता है जिसकी शायद उसे भी उम्मीद नहीं रही होगी। हिरासत में मौजूद शख्स मौका मिलते ही पुलिसकर्मी को चकमा देकर भाग निकलता है। इस पूरे घटनाक्रम को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कुछ लोग इसे मीम्स वाला पल बता रहे हैं। वीडियो में कुछ यूजर्स पुलिस वाले की भर्ती पर ही सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि पुलिस वाले को ट्रेनिंग नहीं है, कैसी दिल्ली पुलिस है।  

कैमरे में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

आपको बता दें कि CJP प्रोटेस्ट के दौरान प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस और CRPF के जवान प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए कार्रवाई कर रहे थे।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी पहले एक प्रदर्शनकारी को पकड़ता है। इसके बाद वह दूसरे प्रदर्शनकारियों को पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़ पड़ता है। पुलिसकर्मी का ध्यान दूसरी तरफ जाते ही हिरासत में मौजूद शख्स खुद को छुड़ाकर वहां से भाग जाता है। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

वीडियो सोर्स: Lallantop

क्यों हो रहा था दिल्ली में प्रदर्शन?  Gen Z कैसे लड़ रहे हैं लड़ाई

रिपोर्ट के अनुसार, CJP के प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कनॉट प्लेस में जुटे थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने प्रदर्शनकारियों को हटाया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया। प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई थी।

आजकल Gen Z यानी नई पीढ़ी अपने अलग अंदाज, बेबाक सोच और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए खूब चर्चा में रहती है। कभी अपने अनोखे अंदाज से लोगों का ध्यान खींचती है, तो कभी किसी वायरल वीडियो या ट्रेंड के जरिए इंटरनेट पर छा जाती है। हालांकि, हर Gen Z को एक जैसा नहीं कहा जा सकता, लेकिन इस पीढ़ी के ट्रेंड्स और उनके मजेदार रिएक्शन अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं। दिल्ली के इस वायरल वीडियो को भी लोग इसी हल्के-फुल्के अंदाज में देख रहे हैं, जहां कुछ ही सेकंड में पूरा घटनाक्रम बदल जाता है।

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और उपलब्ध रिपोर्ट के आधार पर तैयार की गई है। Gen Z से जुड़ी टिप्पणी सामान्य संदर्भ में है और इसका उद्देश्य किसी पीढ़ी या व्यक्ति को गलत तरीके से दर्शाना नहीं है।