दिवाली का त्योहार भले ही तीन दिन बाद रविवार 08 नवंबर को है मगर सेलेब्रेशन की शुरुआत ऑफिसेस में हो चुकी है, कहीं ऑफिस में उत्सव मनाया जा रहा है, बोनस दिया जा रहा है तो कहीं तोहफे बांटे जा रहे हैं। दिल्ली की एक कंपनी ने दिवाली गिफ्ट में अपने कर्मचारियों को ऐसा सरप्राइज दिया कि हर तरफ इसके चर्चे शुरु हो गए और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, रोहिणी की कंपनी ने अपने कर्मचारियों दिवाली गिफ्ट में iPhone दिया, इसके बाद उन सभी के चेहरे खिल गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रोहिणी की कंपनी फाइनेंसर्साब ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें iPhones को गिफ्ट पेपर से लपेटकर कर्मचारियों की डेस्क पर रखा गया है।
इसके बाद जब कर्मचारियों को नया आईफोन पकड़े हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही सबसे कीमती जो चीज थी वह थी कर्मचारियों के चेहरे पर मिलियन-डॉलर स्माइल, वे हंसी के साथ कैमरे के सामने पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा था, “जब दिवाली गिफ्ट की बात आती है तो फाइनेंसर्साब ओजी हैं।” एक और वीडियो में कर्मचारी अपने नए iPhone के साथ पोज़ देते हुए, त्योहार के सरप्राइज़ का जश्न मनाते हुए दिखे। इन वीडियो को अब तक तीन मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, पोस्ट पर दर्शकों ने मज़ेदार कमेंट्स किए हैं, वैसे आपको यह वीडियो लगी।
यह भी पढ़ें-फ्लाइट में पति के बगल वाली सीट नहीं मिली तो लगातार 3 घंटे तक रोई पत्नी, Video की पूरी कहानी
फ्लाइट में एक महिला ने उनसे उनकी आइल सीट पास वाली सीट छोड़ने के लिए कहा। महिला चाहती थी कि वह अपनी सीट बदल लें, ताकि वह लंबी यात्रा के दौरान अपने पति के बगल में बैठ सके। हार्वे ने सीट बदलने से इनकार कर दिया। हार्वे ने वीडियो कैप्शन में बताया है कि सीट बदलने से इनकार करने के बाद महिला करीब तीन घंटे तक रोती रही। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-
