एक पिता अपने बच्चों की हर ख्वाहिश और हर सपने को पूरा करने की कोशिश में अक्सर अपनी इच्छाओं का भी गला घोंट देता है, लेकिन जब वहीं बच्चे पिता के सपनों या उनकी इच्छाओं का सम्मान करते हुए उन्हें पूरा करते हैं तो उस दिन पिता का सीन फख्र से चौड़ा हो जाता है। जी हां, इंटरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल है जिसमें एक बेटी ने अपने पिता को उनके 50वें जन्मदिन पर एक बाइक गिफ्ट कर सरप्राइज कर दिया। यह वीडियो लोगों के दिल को छू गया है।

बेटी ने पिता को बुलेट का दिया सरप्राइज

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को _nandinikaweri नाम की यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला वीडियो कॉल पर है और उन्होंने अपने पिता के लिए बुलेट बाइक का सरप्राइज घर के दरवाजे पर खड़ा कर दिया है और जैसे ही पिता घर से बाहर आकर बाइक को देखता है तो चेहरे पर खुशी और आंखों में आंसू आ जाते हैं। यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “जिस आदमी ने 50 साल में मुझे सबकुछ दिया है।”

लोगों के दिल भा गया वायरल वीडियो

वायरल वीडियो बेहद इमोशनल भी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह आदमी जैसे ही घर से बाहर निकलता है तो घर के दरवाजे पर बुलेट बाइक खड़ी होती है। इस सरप्राइज को देखकर उस आदमी के साथ-साथ उसका परिवार भी इमोशनल हो जाता है और ये पूरा नजारा वीडियो कॉल पर उसकी बेटी देख रही होती है। बेटी से वीडियो कॉल पर बात करते वक्त वह व्यक्ति अपने आंसुओं को छिपा नहीं पाता।

बाइक के साथ एक बेटी का पिता के लिए प्यार

वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है, “उस आदमी के 50 साल जिसने मुझे सब कुछ दिया। इसीलिए मैं हर दिन इतनी मेहनत करती हूं। पापा, आपने अपनी पूरी जिंदगी हमारे परिवार को खुद से पहले रखा है।” नंदिनी ने अपनी पर्सनल ग्रोथ का क्रेडिट अपने पिता को दिया और बताया कि जब उन्हें खुद पर शक होता था, तब उनके पिता ने उन पर जो अटूट विश्वास दिखाया उसी ने उन्हें आज वह इंसान बनाया है।

यूजर ने आगे लिखा है, “आपने मुझे एक खूबसूरत जिंदगी दी, मुझे आज जैसा इंसान बनाया जब मुझे खुद पर शक होता था तब आप मुझ पर विश्वास करते थे और मुझे सिखाया कि कड़ी मेहनत और दयालुता आपको हमेशा किसी भी चीज से आगे ले जाएगी। आपने कभी ज्यादा कुछ मांगा नहीं, लेकिन आज मुझे कुछ वापस देने का मौका मिला है।” “50वां जन्मदिन मुबारक हो, डैडी। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, उसकी तुलना में यह कभी भी कुछ नहीं होगा लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह आपको याद दिलाएगा कि हम आपसे कितना प्यार करते हैं।”

यह भी पढ़ें- स्कूल टीचर के गुम हुए 500 के नोट, उतरवा दिए छात्राओं के कपड़े

छात्राओं और परिजन का आरोप है कि तलाशी के दौरान छात्राओं से कपड़े उतरवाए गए, जिससे वे मानसिक रूप से आहत हुईं। और अधिक पढ़ें…