scorecardresearch

महात्मा गांधी राष्ट्रपिता, राहुल गांधी राष्ट्रपुत्र हैं- कांग्रेस नेता का वीडियो वायरल, लोग पूछ रहे ऐसे सवाल

कांग्रेस नेता सत्य नारायण शर्मा ने एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी उस ज़माने में राष्ट्रपिता थे, राहुल गांधी राष्ट्रपुत्र हैं और इंदिरा गांधी राष्ट्र माता।

rahul gandhi| congress|
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (File Photo)

छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। सत्य नारायण शर्मा ने एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी उस ज़माने में राष्ट्रपिता थे, राहुल गांधी राष्ट्रपुत्र हैं और इंदिरा गांधी राष्ट्र माता। सोशल मीडिया पर उनका यह बयान का वायरल हो रहा है। जहां एक तरह विरोधी उनके इस बयान पर सवाल उठा रहे हैं तो सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कांग्रेस नेता के बयान पर विवाद

कांग्रेस विधायक सत्यनारायण वर्मा ने कहा था कि राहुल गांधी देश का काम कर रहे हैं। लोगों की आवाज उठा रहे हैं। जैसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को जनता ने कहा उसी तरह आज के दौर में राहुल गांधी राष्ट्र पुत्र हैं। वहीं भाजपा वविधायक अजय चंद्राकर ने राहुल गांधी के परिवार की वंशावली भेज कर ट्वीट किया, “छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक के पास नेहरू खानदान की वंशावली भेज रहा हूं। श्री शर्मा जी/कांग्रेस पार्टी बताएंगे कि सबका राष्ट्र के प्रति क्या योगदान है? और कृत्यज्ञ कांग्रेस/कांग्रेसी श्रद्धा से इन्हें किस-किस पदवी से नवाजेंगे?

आ रहे हैं ऐसे कमेंट्स

@BalramMeena123 यूजर ने लिखा कि मुद्दों पर बात करो तो ही मुकाबला कर पाओगे। यह बुजुर्ग नेतागण राहुल गांधी की सोच को आगे नहीं बढ़ा सकते, तारिदों से कुछ नहीं होता, मुद्दे उठाओ। @Ajeyalways यूजर ने लिखा कि ये कांग्रेस के लोग आखिर इस तरह की बयानबाजी क्यों करते हैं? जिससे उनके पैरों पर कुल्हाड़ी लगती है। एक यूजरने लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी की राष्ट्रपुत्र की छवि तो बनी है,इसमें कोई शक नहीं है।

एक यूजर ने लिखा कि हम फिर कहत हैं – कोई कसर मत छोड़ना मित्रों, डूबते हुए जहाज़ को पूरा डुबाने में। योगेन्द्र कुमार नाम के यूजर ने लिखा कि महात्मा गांधी जी का अपमान करने वाले इन कांग्रेस नेताओं को शर्म आनी चाहिए। राहुल गांधी एक नेता हैं, जो सत्ता हासिल करने के लिए लगे हुए हैं, ये लोकतंत्र का प्रकिया है तो क्यों राहुल गांधी को महात्मा गांधी जी से जोड़ने लगे हो? एक यूजर ने लिखा कि कांग्रेस को अपने ऐसे नेताओं की बयानबाजी पर रोक लगानी चाहिए। ये जोश-जोश में कुछ ज्यादा ही बोल जाते हैं।

बता दें कि कांग्रेस नेता के बयान पर विवाद खड़े होने पर कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि देश की सेवा करने वाला हर व्यक्ति चाहे वह मजदूर हो या राजनेता कर्मचारी पत्रकार सभी राष्ट्र पुत्र हैं। भाजपा के नेता खुद को राष्ट्र से बड़ा समझते हैं। इसलिए राष्ट्र पुत्र का विरोध कर रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर तमाम लोग कांग्रेस नेताओं को इस तरह की बयानबाजी से बचने की सलाह दे रहे हैं।

पढें ट्रेंडिंग (Trending News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 01-04-2023 at 18:13 IST
अपडेट