scorecardresearch

राम के देश में शोभा यात्रा पर हमला, ये कैसा रामराज्य?- कांग्रेस नेता ने पूछा सवाल, लोग ऐसे दे रहे जवाब

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर लिखा है कि राम के देश में, राम नवमी की शोभा यात्रा पर हमला, ये कैसा राम राज्य है?

howrah| ramnavami| west bengal
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हिंसा (Source- Indian Express)

राम नवमी के अवसर देश के कई राज्यों में हिंसा की खबरें सामने आई। बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में झड़प हुई। इस झड़प और हिंसा को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि देश में हिंसा भाजपा करवा रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर सवाल उठाया है।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर उठाया सवाल

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर लिखा है कि राम के देश में, राम नवमी की शोभा यात्रा पर हमला, ये कैसा राम राज्य है? बता दें कि राम नवमी के दिन शोभा यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल से लेकर गुजरात तक, बिहार से लेकर महाराष्ट्र और कर्नाटक तक हिंसा की खबरें सामने आई थीं। अब इस मामले को राजनीति शुरू हो गई है।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के ट्वीट पर लोगों कमेंट कर रहे हैं। @AwadhSharanSahu यूजर ने लिखा कि प्रमोद जी की बात का मैं समर्थन करता हूं लेकिन हिंदू को कायर बनाने वाले लोगों का समर्थन करने वाले आप जैसे कांग्रेस वाले होते हैं। @sanjaygupta_1 यूजर ने लिखा कि सरकार में रहते हुए कांग्रेस ने कभी राम राज्य स्थापित नहीं किया, इनके लिए तो राम काल्पनिक हैं, इसलिए शोभा यात्रा पर हमले पर सवाल पूछ कर रामराज्य और राम भक्तों का मजाक उड़ा पर मजा ले रहे हैं।

@RamanujSingh_IN यूजर ने लिखा कि और बाटों देश को गलियों, कालोनियों को मुस्लिम एरिया कह-कह कर, बंटवारा भी इसी कांसेप्ट की स्वीकारोक्ति का परिणाम था लेकिन नेता समझ नही रहे हैं। @ManojKumaRay यूजर ने लिखा कि आचार्य जी आप बहुत भोले हैं, चुनाव का माहौल चल रहा है। @rkm14nov1967 यूजर ने लिखा कि दुर्भाग्यपूर्ण तो यह है कि पूरे विपक्ष के मुंह में दही जमी है, कोई विरोध तक करने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। यह तुष्टीकरण की पराकाष्ठा है।

बता दें कि गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में यह हिंसा उस वक्त हुई जब रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जा रही थी और उस पर पत्थर बरसाए गए। पिछले साल हनुमान जयंती के मौके पर भी इसी तरह शोभायात्रा के दौरान छह राज्यों में हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें कई लोग मारे और कई घायल हो गए थे।

पढें ट्रेंडिंग (Trending News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 01-04-2023 at 18:05 IST
अपडेट