कॉमेडियन रौनक रजानी ने दावा किया कि पिछले सप्ताह मुंबई के शिवाजी पार्क में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उनकी पत्नी के साथ ‘अत्यधिक बल’ प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि एक पुलिसकर्मी द्वारा धक्का दिए जाने के बाद उनकी पत्नी की एक पसली टूट गई। रौनक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि इसमें कथित बदसलूकी से पहले के घटनाक्रम को देखा जा सकता है।
उन्होंने आगे कहा, “मेरी पत्नी की पसली एक पुलिसकर्मी ने तोड़ दी। 22 जुलाई को शिवाजी पार्क में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लोगों को कथित रूप से अवैध तरीके से हिरासत में लिए जाने के समय मुझे और मेरी पत्नी को भी हिरासत में ले लिया गया था।”
रौनक ने यह भी कहा, “उन्होंने हमें जबरदस्ती अपनी गाड़ी में धक्का देकर बैठाया। मेरी गर्दन में झटका लग गया जबकि मेरी पत्नी को पसलियों में दर्द होने लगा।” उन्होंने आगे कहा कि वह और उनकी पत्नी शिवाजी पार्क थाने गए थे, लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। मुंबई पुलिस ने उनके दावों पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
गैर-कानूनी तरीके से लिया हिरासत में
वीडियो में रजनी ने बताया कि वह और उनकी पत्नी पिछले हफ़्ते हुए विरोध प्रदर्शनों में से एक में शामिल हुए थे, तभी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों ने प्रदर्शन स्थल पर लोगों को “गैर-कानूनी” तरीके से पकड़ा और उन्हें ज़बरदस्ती पुलिस की गाड़ी में डाल दिया।
रजनी ने वीडियो में कहा, “मुंबई में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान मेरी पत्नी की पसली टूट गई। यह एक पुलिसकर्मी की वजह से टूटी।” इसके अलावा, उन्होंने बताया कि इस घटना के दौरान उनकी गर्दन में मोच आ गई, जबकि उनकी पत्नी ने शुरू में अपनी पसलियों में दर्द की शिकायत की थी। उन्हें लगा कि विरोध प्रदर्शनों के दौरान दूसरों को जो चोटें आईं, उनकी तुलना में उनकी चोटें मामूली थीं, इसलिए उन्होंने तुरंत डॉक्टरी मदद नहीं ली।
रजनी ने आगे कहा, “देश भर में लोगों ने इससे कहीं ज़्यादा बुरा सहा है। इसीलिए हम इसे बहुत बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहते थे।” उन्होंने आगे बताया कि जब दो दिन तक उनका दर्द बना रहा, तो उन्होंने डॉक्टर से सलाह ली। जिन्होंने बताया कि उनकी पसली में फ्रैक्चर है। रजनी ने विरोध प्रदर्शन के कई वीडियो क्लिप भी इकट्ठा करके शेयर किए और दावा किया कि इनसे घटनाक्रम का पता चलता है।
उन्होंने यह भी बताया कि टकराव तब शुरू हुआ जब उन्होंने और उनकी पत्नी ने एक युवा प्रदर्शनकारी को हिरासत में लिए जाते देख बीच-बचाव किया। उन्होंने कहा, “हम दोनों पुलिस वालों से कह रहे थे कि उन्हें ऐसा करने का अधिकार नहीं है।” साथ ही, उन्होंने एक फुटेज भी शेयर किया जिसमें प्रदर्शनकारियों को यह चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, “छोड़ो इसको! छोड़ो इसको!”
कॉमेडियन के शेयर किए गए एक और वीडियो में वर्दी पहने एक पुलिस अफ़सर उन्हें ज़मीन पर दबाते हुए दिख रहा है। रजनी का आरोप है कि उसी अफ़सर ने बाद में पुलिस गाड़ी के अंदर उनकी पत्नी के साथ मारपीट की, जहां हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को ले जाया गया था।
उन्होंने लाल शर्ट पहने एक शख्स का फ़ुटेज भी शेयर किया, जिसकी पहचान उन्होंने सादे कपड़ों में पुलिस अफ़सर के तौर पर की, वह व्यक्ति उनकी पत्नी को पुलिस वैन में धकेल रहा था। रजनी ने दावा किया कि एक महिला पुलिस अफसर ने उस तरीक़े पर आपत्ति जताई जिससे उनकी पत्नी के साथ बर्ताव किया जा रहा था।
यह भी पढ़े- गांव के तालाब में 130 साल शांति से रहा मगरमच्छ ‘गंगाराम’, मौत पर रो पड़ा पूरा गांव
आइए आपको ‘गंगाराम’ मगरमच्छ की पूरी कहानी सुनाते हैं… छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक गांव है- बावा मोहतरा। यहां के तालाब में एक मगरमच्छ रहता था। जिसे गांव वाले प्यार से गंगाराम पुकारते थे। यह मगरमच्छ सिर्फ एक जंगली जीव नहीं था, बल्कि गांव के लोगों के परिवार और अधिक पढ़ें…
