‘तमिलनाडु में अब किसी बच्ची का रेप होता है तो अपराधी को उम्रकैद नहीं बल्कि फांसी की सजा या फिर एनकाउंटर होगा। ऐसे ही अगर किसी अस्पताल में मरीज की मौत होती है तो परिजन को बिल नहीं चुकाना पड़ेगा बल्कि पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।’- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर आपको इंफ्लुएंसर्स द्वारा बनाए गए कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिल सकते हैं। वीडियो के थंबनेल में आपको सीएम विजय की फोटो भी देखने को मिल सकती है।

अब सवाल उठता है कि क्या सच में तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय ने ऐसा कोई फैसला लिया है? तो इसका जवाब है- नहीं। अपराधी को सजा देना अदालत का काम है जबकि प्राइवेट अस्पताल में का खर्च कोई सरकार नहीं वहन करती है, अगर कोई विशेष मामला ना हो।

क्या है पूरा सच?

दरअसल अस्पताल के बिल का खर्च और रेप के आरोपी को फांसी या एनकाउंटर करने वाली बात केवल लाइक्स और व्यूज पाने के लिए हैं। इसको विजय की पुरानी फिल्मों से जोड़कर रील बनाई जा रही है।

फिल्म से वीडियो काटकर बनाई जा रही रील

2004 में विजय की फिल्म आई थी और इसमें उन्होंने कबड्डी खिलाड़ी का रोल निभाया था। इस फिल्म में विजय एक गैंग से लड़की को बचाते हैं। उसी के वीडियो को काटकर यह रील बनाई जा रही है। वहीं अस्पताल के खर्चे वाली रील को भी उनकी पुरानी फिल्म से जोड़ा जा रहा है। विजय ने एक फिल्म मर्सल में रोल किया था, जिसमें उन्होंने अस्पतालों में भ्रष्टाचार और धांधली का मुद्दा उठाया था। इस मूवी के पुराने वीडियो को एडिट करके इंफ्लूएंसर्स लाइक्स, व्यूज़ और फॉलोअर्स के लिए सोशल मीडिया पर डाल रहा है।

बता दें कि अभिनेता विजय ने अपनी खुद की पार्टी (TVK) बनाई और अप्रैल 2026 में तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव में हिस्सा लिया। उनकी पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इसके बाद कांग्रेस और अन्य छोटे दलों के समर्थन के साथ विजय ने अपनी सरकार बनाई और वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने। विजय साउथ के बड़े फिल्मी सुपरस्टार रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मालिक का शव देख रात भर बेचैन रहा पालतू डॉगी, अर्थी निकली तो रास्ते में ही तोड़ा दम

मालिक की अर्थी देखकर पालतू कुत्ते ने अंतिम यात्रा के समय दम तोड़ दिया। वह 15 सालों से साये की तरह साथ रहा था। औऱ अधिक पढ़ें-