कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल भी शनिवार को 14वें दिन में प्रवेश कर गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर अभिजीत दीपके के कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह कुछ महिलाओं से बहस करते दिखे। बहस के दौरान महिलाएं उन्हें करारा जवाब देती दिखी हैं।
भूख हड़ताल के कारण सोनम वांगचुक का वजन तेजी से घट रहा है। उनके स्वास्थ्य की देखरेख कर रहे डॉक्टर ने जानकारी देते हुए शनिवार को बताया है कि सोनम वांगचुक का वजन 7.5 किलो कम हो गया है। साथ ही उनका ब्लड प्रेशर भी घटकर 106/74 आज गया है।
‘यह जगह लोगों के लिए कंटेंट क्रिएशन की जगह बन गई है’
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में CJP प्रमुख अभिजीत दीपके से महिलाएं यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि हर कोई यह नहीं कर सकता। क्या हम अपने घर बच्चे छोड़ यहीं धरने पर बैठ जाएं। आगे महिलाएं ने कहा, “हमें यहां क्यों लग रहा है कि यह जगह लोगों के लिए कंटेंट क्रिएशन की जगह बन गई है, लोग आ रहे वीडियो बना रहे और जा रहे हैं। अपने व्यूज बटोर रहे हैं।” आगे उन महिलाओं ने कहा, “सोनम सर का स्वास्थ्य गिर रहा है। और हमें लग रहा कि सोनम सर ही सिर्फ अकेले इस फाइट में हैं, बाकी लोग आ रहे हैं और खा रहे हैं। उस दिन भूख हड़ताल पर बच्चे बैठे हुए थे, उनसे पूछा जा रहा कि वहां समोसे बंट रहे हैं।”
हालांकि वीडियो के कैप्शन में दावा किया गया कि ये महिलाएं उनकी मीडिया टीम का हिस्सा हैं। एक्स यूजर ने लिखा आज (11 जुलाई) अभिजीत दीपके का सामना उनकी अपनी मीडिया टीम से हुआ। टीम की महिलाओं ने कहा, “आप बोलते हो कि भीड़ नहीं आ रही, तो क्या हम हमारा घर-बार छोड़कर आ जाएं यहां पर? यहां कौन सा CJP का प्रोटेस्ट हो रहा है? बस इंस्टा के क्रिएटर्स आ रहे हैं व्यूज लेने के लिए। उधर सोनम वांगचुक भूखा है और आप लोग ब्रेड पकौड़ा और समोसा ठूस-ठूस के खा रहे हो।” आगे लिखा गया कि यह अभिजीत दिपके के मुंह पर एक जोरदार तमाचा था।
एक महीने बाद भी हमारे पर क्या ही है?
एक अन्य वीडियो में अभिजीत उनसे पूछते हैं कि एक महीने पहले हमारे पास क्या था? इस पर महिलाएं हाजिर जवाबी देते हुए कहती हैं कि सर मुझे तो लग रहा कि एक महीने बाद भी हमारे पर क्या ही है? आगे अभिजीत के सपोर्ट में एक महिला की आवाज आती है कि रोज लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं। अभिजीत कहते हैं ये देखिए ये लोग ऐसे बोलेंगे तो… आगे फिर वे अपना सवाल दोहराते हैं कि एक महीने पहले क्या था हमारे पास, जिस पर महिलाएं कहती हैं कि एक महीने पहले तो आप भी नहीं थे।
आगे महिलाएं कहती हैं कि अगर यहां मैं अपना समय, पैसे और प्रयास लगा रही हूं तो मुझे कुछ तो पता चले कि हम कहां आगे जा रहे हैं? इस पर अभिजीत कहते हैं कि वो तो हमने कहा कि 20 तारीख को हमें संसद चलना है।
इस वीडियो के कैप्शन में कहा गया कि अभिजीत दीपके ने एक महिला से कहा, एक महीने पहले हमारे पास कुछ नहीं था – न सपोर्ट, न भीड़। उसने जवाब दिया, एक महीने बाद भी, आज भी आपके पास कुछ नहीं है। आपके प्रोटेस्ट का कोई नतीजा नहीं निकल रहा है।
आगे लिखा कि इस महिला ने अभिजीत दीपके को सीधे आईना दिखाते हुए कहा कि उनका पूरा प्रोटेस्ट नकली है और उन्हें लोगों का सपोर्ट नहीं मिला है।
(जनसत्ता इन वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।)
यह भी पढ़ें: ‘मैं गांधी नहीं हूं…’, ऐसा क्यों बोले भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक?
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कहा है कि वह कोई गांधी या हीरो नहीं हैं। NEET- UG सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों के आरोप में जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शनिवार को वांगचुक की भूख हड़ताल का 14वां दिन है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
