Child Funny Viral Video: सांप से आमतौर पर सभी को डर लगता है, चाहे वो बच्चों हो या बड़े। जहरीले जीव को देखते ही लोग रास्ता बदल लेते हैं। हालांकि, इंटरनेट पर इनदिनों वायरल हो रहे यूपी के बाराबंकी के वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि वीडियो में एक बच्चा सपेरे से उसका सांप छीनने की कोशिश करता दिख रहा है।
खींचतान का वीडियो देख यूजर्स दंग
वीडियो जिसे इंस्टाग्राम पर rkumarvlog02 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है में दिखाया गया है कि एक बच्ची सपेरे से उसकी सांप वाली टोकरी छीनने की कोशिश में लगा हुआ है। टोकरी जिसमें नाग सांप है को बच्चा अपनी ओर खींच रहा है, जबकि सपेरा अपनी ओर। दोनों की खींचतान का वीडियो देख यूजर्स दंग हैं।
वीडियो में दिखाया गया है सांप नहीं मिलने की वजह से बच्चा रो रहा है और टोकरी को अपने हाथ में लेने की कोशिश कर रहा है। आखिरकार सपेरा सांप को टोकरी से निकालता है और बच्चे को हाथ में देता है। सांप पकड़ कर बच्चा खुश नजर आता है। हालांकि, ऐसा करने के बाद सपेरा सांप वापस ले लेता है।
यहां देखें वायरल वीडियो –
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पोस्ट किए जाने के बाद से लाखों यूजर्स वीडियो को देख चुके हैं। दो लाख से अधिक यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए हैं। उन्होंने माना कि बच्चा वो काम कर रहा है, जिसे करने में बड़े बड़े लोगों के हाथ कांप जाएं।
वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने कहा, “नागराज सोच रहे होंगे कि ये बाबा इतने खतरनाक बच्चे के पास लाए ही क्यों मुझे।” दूसरे यूजर ने कहा, “सांप मन ही मन सोचा रहा होगा कि हे भोलेनाथ बचा लो आप मुझे।” तीसरे यूजर ने कहा, “ये तो भोलानाथ का भक्त दिख रहा हैं। हर हर महादेव।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “ओहो, यह तो अलग ही लेवल का बच्चा है।” आपको यह वीडियो कैसा लगा, कमेंट करके बताएं।
