Snake Shocking Viral Video: सांप से अमूमन सभी को डर लगता है। इस जीव को देखते ही बड़े-बड़े लोगों के हाथ-पांव फूल जाते हैं और वो भागना शुरू कर देते हैं। ऐसा स्वभाविक भी क्योंकि सांप जहरीले होते हैं और उनके काटने से जान को खतरा होता है। हालांकि, इनदिनों इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने यूजर्स को हैरान कर दिया है।

सांप को रेस्क्यू करता दिखा बच्चा

एक्स पर @Babaxwale नाम के हैंडल से शेयर किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि एक बच्चा सांप के साथ खिलौने की तरह खेल रहा है। सांप जो उसके खेत में घुस आया था को बच्चा बड़ी फुर्ती के साथ एक हाथ से ही पकड़ लेता है और फिर उसे उछालना शुरू कर देता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा सांप को खेत से बाहर फेंकने की कोशिश कर रहा है।

बाप रे! सगाई में उठकर आ गया पूरा गांव, गेस्ट की भीड़ देख चकराया इंटरनेट की पब्लिक का सिर, आप भी देखें Viral Video

इधर, सांप बच्चे पर हमला करने के लिए अपने फन फड़का रहा है, लेकिन उसका हर वार नकाम हो जाता है। आखिरकार बच्चा सांप को खेत से बाहर निकाल देता गै। इस वीडियो को एक्स पर शेयर किए जाने के बाद से सनसनी फैल गई।

यहां देखें वायरल वीडियो –

वीडियो जिसे एक्स पर शेयर किया गया है को अब तक हजारों यूजर्स देख चुके हैं। वीडियो को कई यूजर्स ने लाइक और शेयर किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने हैरान होते हुए प्रतिक्रिया दी है। कुछ यूजर्स ने बच्चे की हिम्मत की तारीफ की है, जबकि कुछ ने इसे खतरनाक हरकत बताते हुए बच्चे के लिए चिंता व्यक्त की है।

इसे क्या कहेंगे आप… छात्रा ने अपने खून से बनाई ‘गुरुजी’ की तस्वीर, अनोखा गिफ्ट पाकर खान सर ने ऐसे किया रिएक्ट, देखें VIDEO

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, “यह बच्चा सांप से भी अधिक खतरनाक है।” दूसरी टिप्पणी में लिखा था, “डर वो क्या होता है यार। यह बच्चा वाकई बड़ा सहासी है।” तीसरी टिप्पणी में लिखा था, “बच्चे को ऐसा नहीं करना चाहिए था। ऐसा करना उसके जान के लिए खतरनाक हो सकता था। वो बाल बाल बचा है।”

वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “भाई यह बच्चा मौत से खेल रहा है।” बहरहाल, वीडियो जमकर वायरल हो रहा। आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट करके बताएं।