कहते हैं, बच्चे मन के सच्चे होते हैं। उनकी बातें कभी चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं, तो कभी सोचने पर मजबूर कर देती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब एक बच्चे को स्कूल में अपने परिवार पर निबंध लिखने के लिए कहा गया। बच्चे ने किताबी बातें लिखने के बजाय अपने परिवार के सदस्यों की तुलना अलग-अलग किरदारों से कर दी।
टीचर ने जब बच्चे की पूरी कॉपी पढ़ी, तो वह उसकी कल्पनाशीलता देखकर हैरान रह गईं। बच्चे ने अपने निबंध में पापा को ‘खतरों का खिलाड़ी’ और मां को ‘रानी लक्ष्मीबाई’ बताया। उसकी नजर में परिवार का हर सदस्य किसी न किसी खास किरदार से जुड़ा हुआ है। बच्चे के इस अनोखे अंदाज ने निबंध को दिलचस्प बना दिया और टीचर ने उसे 10 में से 10 नंबर दिए।
लेकिन इस निबंध की सबसे खास बात इसकी आखिरी लाइन बताई जा रही है, जिसमें बच्चे ने अपनी शख्सियत का भी जिक्र किया है। खुद के बारे में बच्चे की इस टिप्पणी ने लोगों को हंसने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बच्चे की मासूमियत और खुद को देखने का उसका अनोखा नजरिया लोगों का ध्यान खींच रहा है।
निबंध में पापा को खतरों का खिलाड़ी और मां को रानी लक्ष्मी बाई क्यों कहां?
बच्चे ने निबंध की पहली लाइन अपने पापा के बारे में लिखी जिसमें उसके पापा को खतरों का खिलाड़ी कहा हैं। खतरो का खिलाड़ी कहने से बच्चे का भाव यह हो सकता है कि बच्चा अपने पिता को बहादुर, निडर और मुश्किलों का सामना करने वाला मानता है। पापा उसके लिए ऐसे हीरो हैं, जो हर खतरे से लड़ सकते हैं। बच्चे ने दूसरी लाइन में मां को लक्ष्मीबाई बताया है।
रानी लक्ष्मीबाई वीरता और साहस की प्रतीक हैं। मां को लक्ष्मीबाई कहकर बच्चा उन्हें बहादुर, दमदार और मुश्किल परिस्थितियों में डटकर मुकाबला करने वाली महिला के रूप में देखता है। मां का सख्त अनुशासन या गुस्से को लेकर भी बच्चा ऐसी लाइन लिख सकता है। बच्चे ने अपने निबंध में परिवार के एक और सदस्य यानी अपनी बहन का भी जिक्र किया। उसकी बहन को लेकर की गई तुलना ने निबंध को और भी मजेदार बना दिया। बच्चे ने अपनी बहन की तुलना बकरी से कर दी। उसकी इस मासूम लेकिन मजेदार कल्पना को पढ़कर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ सकती है। बच्चे ने बहन की तुलना बकरी से कर निबंध को दिलचस्प बना दिया।
आखिरी लाइन में खुद पर की टिप्पणी
निबंध की सबसे दिलचस्प बात तो इसकी आखिरी लाइन में सामने आई, जब बच्चे ने दूसरों के बारे में लिखने के बाद खुद को भी नहीं बख्शा। उसने अपने लिए ‘नालायक’ शब्द का इस्तेमाल किया। बच्चे की यह टिप्पणी पढ़कर हंसी भी आती है और उसके नजरिये पर हैरानी भी होती है। आखिर इतनी छोटी उम्र में उसने खुद को किस नजर से देखा होगा? हो सकता है कि यह उसकी शरारतों का नतीजा हो या घर में अक्सर सुनने को मिलने वाले किसी शब्द की नकल। वजह जो भी हो, बच्चे की इस बेबाक टिप्पणी ने पूरे निबंध को एक मजेदार मोड़ दे दिया।
टीचर ने 10 में से 10 नंबर देकर लिखा मजेदार रिमार्क
दिलचस्प बात यह है कि बच्चे का निबंध पढ़ने के बाद टीचर ने उसे 10 में से 10 अंक दिए। लेकिन कॉपी पर लाल स्याही से लिखी टीचर की टिप्पणी ने सबका ध्यान खींच लिया। टीचर ने पूरे नंबर देने के साथ रिमार्क में लिखा, ‘बेटा, परिवार के बारे में इतना भी सच नहीं लिखना था!’
टीचर की यह मजेदार टिप्पणी बच्चे के निबंध को और भी दिलचस्प बना देती है। परिवार के सदस्यों की तुलना अलग-अलग किरदारों से करने और आखिर में खुद को ‘नालायक’ बताने वाले बच्चे की बेबाकी पर टीचर ने भी अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी। यही वजह है कि बच्चे के निबंध और टीचर के इस रिमार्क को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है
डिस्क्लेमर: यह स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और उसमें दिखाई गई जानकारी पर आधारित है। इसे मनोरंजन और जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है।
