घर से बाहर बच्चों का कितना ध्यान रखना होता है यह आपको इस खबर को पढ़ने के बाद पता चल जाएगा। जब भी हम घर से बाहर निकलें तो सड़क पर बच्चे को बिल्कुल भी अकेला ना छोड़ें नहीं तो किसी भी वक्त कोई अनहोनी आपका जीवन बदल सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप कुछ ऐसा ही देख सकते हैं जिसमें एक मासूम बच्ची तेज रफ्तार बस के नीचे आने से बाल-बाल बच गई। चंद सेकंड की अगर देरी होती तो बच्ची की जान जा सकती थी। रोंगटे खड़े कर देने वाला यह वीडियो केरल के कोझिकोड का है।

रोड क्रॉस करते वक्त हो सकता था हादसा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्ची अपनी धुन में मग्न होकर भागते हुए रोड क्रॉस कर रही थी तभी एक तेज रफ्तार बस आती हुई दिखी। बच्ची ने बस को नहीं देखा था। वह बच्ची बस के एकदम करीब चली जाती है और लेकिन तभी बच्चे के कदम पीछे की तरफ होने लगते हैं। पल भर की देरी अगर होती तो सड़क हादसे में बच्ची की जान जा सकती थी। यह घटना उस रोड पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

89 साल की उम्र में मुंबई लोकल में ब्रेसलेट बेचती दिखीं अम्मा, आत्मसम्मान के लिए कई वर्षों से कर रहीं संघर्ष, देखें VIDEO

ड्राइवर ने भी लगाए इमरजेंसी ब्रेक

वीडियो में देखा जा सकता है कि यह बच्ची किस्मत की तो धनी थी है बल्कि बस ड्राइवर ने भी इमरजेंसी ब्रेक लगा लिए थे। गनीमत यह रही कि बच्ची ने तुरंत अपनी चतुराई और फुर्ती से बस से दूरी बनाई और सुरक्षित रूप से पीछे हटकर सड़क के किनारे पहुंच गई। इस हादसे को टालने में बस ड्राइवर का भी अहम योगदान रहा क्योंकि ड्राइवर अगर तुरंत ब्रेक नहीं लगाता या फिर बस पर उसका कंट्रोल नहीं होता तो कुछ भी हो सकता था। यह वीडियो उन पैरेंट्स को देखना बहुत जरूरी है जो बाहर सड़क पर अपने बच्चों को अकेला छोड़ देते हैं।

वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

ट्विटर पर इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया है। वीडियो को देखने के बाद लोग एकदम सहम से गए हैं। वायरल वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रिया बच्चों के प्रति पैरेंट्स की जिम्मेदारी का एहसास कराती है।

वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा है कि इस बच्ची के मां बाप को गिरफ्तार किया जाए। अगर कुछ हो जाता तो ड्राइवर को दोषी ठहराया जाता।

एक और अन्य यूजर ने लिखा है कि इस बच्ची के पैरेंट्स को कड़ी फटकार लगनी चाहिए और ऐसे सभी पैरेंट्स को फटकार लगाई जानी चाहिए जो बच्चों के साथ लापरवाही करते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो