CCTV Viral Video: सोशल मीडिया पर एक खौफनाक CCTV वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की सांसें थम जा रही हैं। वीडियो में एक बुजुर्ग अपनी गोद में मासूम बच्चे को लेकर जा रहे हैं। तभी अचानक एक गुस्साया सांड तेजी से उनकी तरफ आता है और उन पर हमला कर देता है।
यह घटना छत्तीसगढ़ के रायपुर की बताई जा रही है। सांड के अचानक हमले से बुजुर्ग जमीन पर गिर जाते हैं, लेकिन उनकी गोद में मौजूद मासूम बच्चा भी इस पूरे घटनाक्रम के बीच फंस जाता है।
वीडियो में सांड बुजुर्ग पर बार-बार सींगों से हमला करने की कोशिश करता नजर आता है। सबसे डराने वाली बात यह है कि जिस वक्त बुजुर्ग खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे, उसी समय बच्चा भी उनके बेहद करीब था।
कुछ पल के लिए ऐसा मंजर बन जाता है कि बुजुर्ग के साथ-साथ मासूम की जान भी खतरे में नजर आती है। बुजुर्ग किसी तरह बच्चे को संभालने और खुद को सांड से बचाने की कोशिश करते दिखाई देते हैं।
वीडियो देखने वाले लोग भी इस घटना को देखकर सहम गए हैं। खासकर बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर अचानक हुए इस हमले ने लोगों को भावुक कर दिया है।
आखिर सांड अचानक इतना आक्रामक क्यों हो गया और इस हमले के बाद बच्चे और बुजुर्ग का क्या हुआ? CCTV में कैद इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सांड ने कैसे किया हमला?
CCTV फुटेज में दिखाई देता है कि बुजुर्ग एक बच्चे को गोद में लेकर अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी एक सांड अचानक उनकी तरफ दौड़ता हुआ आता है और उन पर हमला कर देता है। हमले के कारण बुजुर्ग जमीन पर गिर जाते हैं और बच्चा रोने लगता है। इसके बाद भी सांड नहीं रुकता। वह जमीन पर गिरे बुजुर्ग की तरफ दोबारा हमला करता है। इस दौरान बच्चा भी उसके बेहद करीब आ जाता है और कुछ पल के लिए ऐसा लगता है कि सांड उसे भी अपनी चपेट में ले सकता है।
कैसे बची बच्चे और बुजुर्ग की जान?
वीडियो में दिख रहा है कि बुजुर्ग अपनी जान बचाने के लिए सहारा तलाश रहे हैं। जैसा वीडियो में दिख रहा है कि बुजुर्ग पास मौजूद लोहे के खंभे तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं और उसे पकड़कर खुद को संभालने की कोशिश भी करते दिख रहे हैं लेकिन सांड बेकाबू है और वो बुजुर्ग पर बार-बार हमला कर रहा है।
सांड के इस आक्रामक रवैये के दौरान ही कुछ महिलाएं बाहर आती हैं, बच्चे और बुजुर्ग को बचाने के लिए उनकी मदद करने की कोशिश करती है। सबसे पहले महिलाएं बुजुर्ग के पास से बच्चा उठाती है और उसे दूर सुरक्षित जगह पर ले जाती हुई दिखी। बच्चे को बचाने के बाद महिलाओं ने बुजुर्ग की भी मदद की। वीडियो में महिलाएं बुजुर्ग को घर के अंदर लेकर जाती हुई दिखाई दी।
क्यों आक्रामक हुआ सांड?
घटना के बाद इलाके में सांड के खुलेआम घूमने को लेकर चिंता भी सामने आई है। स्थानीय पार्षद आशु चंद्रवंशी के अनुसार, इस सांड को पहले कुत्तों ने काट लिया था और इसके बाद उसके व्यवहार में आक्रामकता देखी गई।
घटना के बाद नगर निगम ने सांड को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया। इस पूरे घटनाक्रम का CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और इसे देखकर लोग भी हैरान हैं कि कुछ ही सेकंड में स्थिति कितनी खतरनाक हो गई थी।
डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट और वायरल CCTV वीडियो में दिखाई गई जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। घटना से जुड़ी स्थानीय जानकारी में आगे बदलाव या नई जानकारी सामने आ सकती है।
