उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक हैरान करने वाला गरीब वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि एक महिला ने बुजुर्ग शख्स की दाढ़ी को कसकर पकड़ा है औऱ उसे खींच रही है। पुलिस महिला से बुजुर्ग की दाढ़ी छुड़ाने की कोशिश कर रही है मगर वह नहीं छोड़ रही है। चलिए बताते हैं कि इस वायरल वीडियो के पीछे की पूरी कहानी क्या है।
दरअसल, ये तस्वीर बुलंदशहर पुलिस मिडिएशन सेंटर के बाहर की बताई जा रही है। जहां पति और पत्नी का विवाद सुझाया जा रहा था। पति की तरफ से उसकी बहन और पत्नी की तरफ से उसके वालिद मिडिएशन सेंटर के बाहर आए हुए थे।
पति की बहन और पत्नी के पिता आसपास बैठे हुए थे। तभी महिला ने लड़की के पिता की दाड़ी पकड़ ली। पुलिस ने दाढ़ी छुड़ाने का खूब प्रयास किया, मगर महिला बुजुर्ग की दाड़ी पर लटक गई। चश्मदीदों के मुताबिक इस मामले में महिला की गलती बताई जा रही है। लोगों ने महिला को खूब खरी ख़ौटी सुनाई।
बागपत में जिम बना अखाड़ा, 32 बार मारे थप्पड़ मगर कोई बचाने नहीं आया, CCTV में देखें फिर क्या हुआ?
वायरल वीडियो में महिला को कहते हुए सुना जा सकता है कि ये मुझे घूर-घूर के क्यों देख रहा है। इसके बाद भी वह बड़बड़ा रही है, वहीं बुजर्ग बोल रहे हैं कि देखिए क्या बदतमीजी हो रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग महिला को खऱी-खरी सुना रहे हैं।
हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते है, यह आर्टिकल सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो पर आधारित है। वैसे, इस वीडियो को देखने के बाद आपकी क्या राय है।
यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेने से पहले महिला पुलिस अधिकारी ने चुपके से किया दिल जीतने वाला काम, जमकर हुई तारीफ
दिल्ली के जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर को हिरासत में लेने से पहले एक महिला पुलिस अधिकारी ने चुपचाप दूर ले जाकर उसके जेंडर (लिंग) का पता किया। महिला अधिकारी के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही रही है, चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है। दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पुलिस अधिकारी और एक ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी के बीच हुई शांत बातचीत ने सोशल मीडिया लोगों का ध्यान खींचा है, अधिकारी के इस बातचीत को बहुत ही समझदारी और शालीनता से संभालने की तारीफ हो रही है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
