Emotional Viral Video: भाई बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे प्यारे रिश्तों में से एक है। दोनों में भले ही छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई झगड़े होते हों, पर दोनों एक दूसरे से खूब प्यार करते हैं। एक-दूसरे की खुशी के लिए वो कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इसी बात को चरितार्थ करता एक वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने यूजर्स को खुश के साथ हा भावुक भी कर दिया है।

लहरों को देखकर खिल उठी युवती

वीडियो जिसे एक्स पर @soulefacts नाम के हैंडल से शेयर किया गया है में दिखाया गया है कि एक भाई अपनी दिव्यांग बहन को व्हीलचेयर पर बैठाकर सनंदर के किनारे ले आया है। सैलानियों से भरे बीच में वो व्हीलचेयर खिंचाता हुआ दिखाई दे रहा है। वो व्हीलचेयर को ऐसी जगह प्लेस करता है, जहां लहरें उसकी बहन के पैरों को छू सकें।

बहुरानी के साथ सास ने किया जबरदस्त डांस, दोनों में दिखी गजब की बॉन्डिंग, Viral Video देख यूजर्स बोले – बहनें लग रहीं

वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही समंदर की लहरें आकर युवती के पैरों को छूती हैं, वो खुशी से भर उठती है। उसके रिएक्शन से यह स्पष्ट है कि लहरों के बीच उसे कितनी खुशी मिल रही है। इधर, वहां मौजूद लोग भी उसे देखकर खुश हो रहे हैं। साथ ही भाई की तारीफ कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो –

एक्स पर पोस्ट किया गया भाई-बहन के प्रेम को दिखाने वाला यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को अबतक हजारों यूजर्स देख और शेयर कर चुके हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने साफ तौर पर भावुक होते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाई-बहन के रिश्ते की खूब तारीफ की है। साथ ही, बहन की खुशी के लिए भाई की इस कोशिश को सलाम भी किया है।

बिहार भी गजब है… बड़ी मेहनत से बनाकर जमा की थी प्रैक्टिकल कॉपी, गणतंत्र दिवस पर उसी के पन्नों में मिल गई बूंदी, देखें Video

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, “खूबसूरत, भाई-बहन के प्यार से ज़्यादा खूबसूरत और पवित्र कुछ नहीं होता।” दूसरे यूजर ने कहा, “हाँ, व्हीलचेयर को ज़्यादा देर तक धकेलना मुश्किल होता है… और रेत में धकेलना तो और भी मुश्किल हो जाता है। उनके प्यार के लिए इस जोड़ी को सलाम!” तीसरे यूजर ने कहा, “यह देखकर दिल भर आया।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “भाई-बहन का रिश्ता वाकई अद्भुत होता है।”