ब्राजील में एक एडवेंचर स्पोर्ट्स आकर्षण पर हुई बड़ी लापरवाही ने 21 वर्षीय महिला की जान ले ली। रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा रस्सी (सेफ्टी रोप) लगाए बिना महिला को ब्रिज स्विंग से छोड़ दिया गया, जिससे वह करीब 40 मीटर नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रेटास के रूप में हुई है। यह हादसा शनिवार को ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के लिमेरा स्थित पोंटे डो एस्केलेतो ट्रेल पर हुआ।
वायरल वीडियो में कैद हुआ हादसा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन कर्मचारी मारिया को ‘सुपरमैन’ पोजीशन में पकड़कर ब्रिज स्विंग के लिए तैयार करते हैं। जैसे ही उसे पुल से छोड़ा जाता है, कुछ ही सेकंड बाद लोगों की आवाज सुनाई देती है—”रस्सी, रस्सी… भाई, रस्सी!”
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारी कथित तौर पर युवती की हार्नेस में सुरक्षा रस्सी लगाना ही भूल गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, हादसे से कुछ घंटे पहले मारिया ने सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा से जुड़ी कई पोस्ट शेयर की थीं। उन्होंने जंपिंग लोकेशन, गतिविधि के लिए मिले पहचान बैंड और एडवेंचर से जुड़े कर्मचारियों की फोटों भी पोस्ट की थीं।
यहां देखें वायरल वीडियो –
ब्राजील की सैन्य पुलिस को गवाहों ने बताया कि कर्मचारी आवश्यक सुरक्षा उपकरण लगाना भूल गए थे। घटना के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए टूरिस्ट प्लेस से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “इसे ‘सेफ्टी रोप’ कहना गलत है। यह सिर्फ अतिरिक्त सुरक्षा के लिए नहीं थी, बल्कि यही पूरी व्यवस्था का सबसे जरूरी हिस्सा थी। उनका सिर्फ एक काम था और वे उसमें भी असफल रहे।”
दूसरे यूजर ने कहा, “सोचकर ही डर लगता है कि हवा में गिरते समय उसे एहसास हुआ होगा कि अब उसकी मौत निश्चित है।” एक अन्य कमेंट में कहा गया, “सुरक्षा जांच की प्रक्रिया किसी कारण से बनाई जाती है। यह हादसा कभी नहीं होना चाहिए था। किसी ने सिस्टम पर भरोसा किया और सिस्टम ने उसे धोखा दे दिया।”
अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या सुरक्षा नियमों की अनदेखी या कर्मचारियों की लापरवाही महिला की मौत का कारण बनी।
यह भी पढ़ें – Rs 370 Biryani Row: वायरल वीडियो के बाद गुरुग्राम के युवक की नौकरी गई, सोशल मीडिया पर बहस जारी
कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऑडियंस में बैठे हिमांशु जांगड़ा नाम के एक युवक ने महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। वीडियो में हिमांशु ने कहा कि उसने एक लड़की को 370 रुपये की चिकन बिरयानी खिलाई थी और जब लड़की ने उसे घर छोड़ने के लिए कहा, तो वह हैरान रह गया। पूरी खबर पढ़ें…
