बीजेपी की जीत पर मनोज तिवारी ने भोजपुरी में लिये मजे, पूछा- का हो पिद्दी..बिस्कुट मिलल कि नाही आज
पिद्दी नाम तब चर्चा में आया था जब राहुल गांधी ने अपने पालतू कुत्ते का वीडियो ट्वीट किया था।

सोमवार को गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए पड़े वोटों की गिनती पूरी हो गई। भारतीय जनता पार्टी ने दोनों ही राज्यों में सरकार बनाने के लिए जरूरी आंकाड़ा पा लिया है। जहां गुजरात में बीजेपी को 182 में से 99 सीटों पर फतह हासिल हुई वहीं हिमाचल प्रदेश की 68 में से 44 सीटें जीत कर भाजपा सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस की बात करें तो गुजरात में पिछली बार के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करते हुए उसके खाते में 80 सीटें आईं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के हाथ से सत्ता चली गई है। उसे सिर्फ 22 सीटों पर विजय प्राप्त हुई। दोनों राज्यों में बीजेपी की जीत पर दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने इशारों में कांग्रेस पर हमला किया है। मनोज तिवारी ने भोजपुरी में ट्वीट करते हुए तंज कसा है। मनोज तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा- का हो पिद्दी, बिस्कुटवा मिलल की नाही आज?
का हो पिद्दी , बिस्कुटवा मिलल कि नाही आज …
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) December 18, 2017
आपको बता दें कि पिद्दी नाम तब चर्चा में आया था जब राहुल गांधी ने अपने पालतू कुत्ते का वीडियो ट्वीट किया था। उस वीडियो में राहुल pidi नाम के अपने कुत्ते को बिस्किट खिलाते दिख रहे थे। मनोज तिवारी ने उसी की तरफ इशारा करते हुए ये ट्वीट किया है।
Ppl been asking who tweets for this guy..I’m coming clean..it’s me..Pidi..I’m way than him. Look what I can do with a tweet..oops..treat! pic.twitter.com/fkQwye94a5
— Office of RG (@OfficeOfRG) October 29, 2017
मनोज तिवारी एक मशहूर भोजपुरी सिंगर और एक्टर हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में उनके गाने खूब सुने जाते हैं। भोजपुरी संगीत और सिनेमा ने उन्हें इतनी ख्याति दी कि वो राजनीति में आ गए। एक बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले मनोज तिवारी ने बीजेपी का दामन थामा और पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट से संसद पहुंचे।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।