बिहार के जहानाबाद में पटना-गया रेलखंड पर गुरुवार तड़के चोरों ने रेलवे के हाई टेंशन तार की चोरी कर ली है। चोरों ने कोई ऐसी-वैसी लाइन नहीं काटी बल्कि 25 हजार वोल्ट की ओवरहेड चार काट डाली। इस एक कांड ने उस ट्रैक की सभी ट्रेनों को रोक दिया और यह करीब 3 घंटे तक लाइन बाधित रही।
हालांकि आरपीएफ ने कार्रवाई कर चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। साथ ही चोर की तलाश में जुट गई है।
रात के तीन बजे घटी घटना
घटना तेहटा और जहानाबाद स्टेशन के बीच हुई। बताया जा रहा कि रात करीब तीन बजे रेलवे कंट्रोल को सूचना मिली की ओएचई लाइन बाधित हो गई है। जांच की गई तो पता चला कि तोर चोरी करने की कोशिश में काट लिया गया, इससे डाइन लाइन पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
पुलिस की आहट मिलते ही तार छोड़ भागे चोर
सूचना मिलते ही मौके पर आरपीएफ और रेलवे अधिकारी पहुंचे। तलाशी के दौरान आसपास के एक गड्ढे में कटा हुआ हाईटेंशन तार पड़ा मिला। माना जा रहा कि चोर उसे साथ लेकर जाने के फिराक में थे, लेकिन रेलवे पुलिस की आहट मिलते ही वे वहीं उसे छोड़ गए।
घटना के बाद रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ओएचई लाइन की मरम्मत कर उसे दोबारा शुरू किया गया और सुबह 06.26 तक से सुचारू कर दिया गया।
रेलवे ने दी यह जानकारी
पूर्व मध्य रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह करीब 03.05 बजे गया-पटना सेक्शन में टेहटा-जहानाबाद स्टेशन के बीच चोरों ने 25000 वोल्ट का ओएचई तार को काट लिया, इससे इस सेक्शन में रेल सेवाएं बाधित हुईं। इस दौरान प्रभावित डाउन ट्रेनें सिंगल लाइन वर्किंग से गुजरीं।
पूर्व मध्य रेलवे ने कहा कि डाउन लाइन ओएचई को रिपेयर के बाद सुबह 06.26 बजे चार्ज किया और रेल यातायात के लिए फिट किया गया।आगे बताया कि RPF ने चोरी का सामान बरामद कर लिया है। साथ ही बदमाशों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें: ट्रेनों की पैंट्री कारों में चूहे और गंदगी, नहीं सुधरे हालात, रेल मंत्रालय ने ज़ोनल रेलवे को फिर लगाई फटकार
रेल मंत्रालय ने एक बार फिर सभी रेलवे ज़ोन को पैंट्री कारों की खराब सफाई व्यवस्था पर फटकार लगाई है। मंत्रालय ने कहा कि सफाई, कीटाणुनाशक छिड़काव (फ्यूमिगेशन), कीड़े-मकोड़ों और चूहों पर नियंत्रण तथा कचरा निपटान के बारे में पिछले 10 वर्षों से बार-बार निर्देश दिए जा रहे हैं लेकिन उनका सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
