किसी चोर के पकड़े जाने के बाद उसका क्या हश्र होता है यह हम अच्छे से जानते हैं। अक्सर भीड़ चोर को पकड़ने के बाद उसकी ऐसी पिटाई करती है कि वह या तो अधमरी हालत में हो जाता है या फिर उसकी मौत ही हो जाती है, लेकिन बिहार के एक गांव में लोगों का तरीका कुछ अलग है। जी हां, इंटरनेट पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें पकड़े गए चोर की पिटाई तो नहीं की गई बल्कि लोगों ने उसे भरपेट खाना खिलाया और फिर उससे पूछताछ की।
कहां की है घटना?
इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह वीडियो बिहार के सीतामढ़ी जिले का बताया जा रहा है। हालांकि जनसत्ता इस बात की पुष्टि नहीं करता। वायरल दावे के मुताबिक, यह वीडियो बथनाहा प्रखंड की सिंगरहिया पंचायत के फुलवरिया गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर को पकड़ने के बाद उस पीटने की बजाए ग्रामीणों ने उसे खाना खिलाया। वीडियो में चोर को रोटी सब्जी खाते हुए देखा जा सकता है।
‘इसे मरने थोड़ी देंगे’
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को बुजुर्ग व्यक्ति से पूछते हुए सुना जा सकता है- ‘क्या किया आपके यहां?’ तो चाचा बताते हैं कि ‘अरे, ये चोरी कर लिया है, हमारे यहां लेकिन इसका नसीब देखिए, पकड़ा गया।’ जब शख्स ने पूछा कि ये चोरी किया और आप इसको रोटी-सब्जी खिला रहे हो। तो उनका जवाब देते हुए बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा. ‘अरे, मर जाएगा तो कौन जवाब देगा इसका, मरने नहीं देंगे।’
‘बिहार में इंसानियत जिंदा है’
इस दौरान वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने पूछा कि इसने चोरी की है क्या तो सभी लोग हां करने लगते हैं। आगे बंदा कहता है कि ‘हमारे बिहार में अब भी इंसानियत जिंदा है।’ आगे वह बोलता है कि ‘खिला-पिलाकर इनसे पूछा जाएगा, अगर नहीं बताएंगे तो फिर तो कार्रवाई होगी ही।’ वायरल वीडियो ने लोगों को बिहार का फैन बना दिया है।
यूजर्स के रिएक्शन
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को लकी गुप्ता नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। यूजर ने वीडियो को ‘बिहार का संस्कार’ कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। यह वीडियो शुक्रवार (17 अगस्त) को पोस्ट किया गया और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 18 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन मजेदार हैं।
एक यूजर ने लिखा है कि चचा का दिल तो बहुत बड़ा है। एक्स पर इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है कि चचा को एक पउआ का भई इंतजाम करवा देना था। एक और यूजर ने कहा है, “अतिथि देवो भव: पीक पर है।
यह भी पढ़ें- ‘अगर वह मेरी नहीं हो सकती, तो मैं उसे तुम्हारा भी नहीं होने दूंगा’, फरीदाबाद में टीचर की हत्या; दो महीने पहले रची साजिश-पूरी कहानी
फरीदाबाद के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि 21 साल के आरोपी अमित ने करीब दो महीने पहले ही इस वारदात की साजिश रच ली थी और इस घटना को अंजाम देने के लिए खासकर नया चाकू भी खरीदा था। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी काफी समय से संध्या शर्मा (28) पर हमला करने के अवसर की तलाश में था। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
