Bihar Funny Viral Video: स्कूलों में गणतंत्र दिवस के जश्न में आमतौर पर कल्चरल प्रोग्राम, देशभक्ति के गाने और स्टूडेंट्स के लिए बिस्किट व मिठाइयां होती हैं। कई स्कूलों में इस मौके पर बूंदी के लड्डू या मीठी बूंदी बांटी जाती है। लेकिन बिहार के एक स्कूल का हाल ही का एक वीडियो देखकर लोग हैरान और परेशान दोनों हैं।

छात्रों की बातचीत ने यूजर्स को किया हैरान

वीडियो जो अब वायरल हो रहा है में स्टूडेंट यह देखकर हैरान रह गया कि गणतंत्र दिवस पर उसे जो बूंदी मिली, वह उसकी अपनी प्रैक्टिकल नोटबुक के फटे हुए पेज पर परोसी गई थी, जिसे उसने बड़ी मेहनत जमा किया था। यह क्लिप मूल रूप से इंस्टाग्राम पर शेयर की गई और बाद में X (पहले ट्विटर) पर सर्कुलेट हुई।

वीडियो में, क्लिप रिकॉर्ड करने वाला एक व्यक्ति कहता हुआ सुनाई दे रहा है, “गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। बाबू आप बूंदी खा रहे हो कॉपी में?” स्टूडेंट मुस्कुराते हुए जवाब देता है, “ये हमने इतनी मेहनत से प्रैक्टिकल लिखा था, उसी के पेज पर मुझको बूंदी दी। जो कॉपी मेरी थी उसी में हमको बूंदी मिल गई।”

टीचर ने चेक किया बच्चों का टिफिन बॉक्स, Viral Video देख पेरेंट्स की फूड च्वॉइस पर हैरान हुए यूजर्स, कहा – हेल्थ से खिलवाड़

रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति फिर कहता है, “प्रैक्टिकल का यही होता है।” स्टूडेंट जवाब देता है, “सारी मेहनत पानी में चली गई।” उसका दोस्त फिर कहता है, “नंबर के लिए पैसे लिए होंगे।” सहमत होते हुए स्टूडेंट कहता है, “हां पैसे लिए। 500 रुपये जो लिए उसी का नंबर मिला।”

यहां देखें वायरल वीडियो –

उसका दोस्त फिर कमेंट करता है, “इसके लिखने का कोई फायदा नहीं है।” स्टूडेंट जवाब देता है, “हां, कोई फायदा नहीं है। बस परेशान करते हैं।”

दूल्हा-दूल्हन के क्यूट मोमेंट पर पंडित जी ने फेर दिया पानी, Viral Video देख यूजर्स बोले – पक्का बजरंग दल के सदस्य होंगे

जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर सर्कुलेट हुआ कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कीं। वीडियो पर टिप्पणी करके हुए एक यूजर ने लिखा, “एक ही समय पर खुशी और दुख दोनों फील हो रहा है। बेचारे की सारी मेहनत पर बूंदी फैल गया।”

वहीं, एक अन्य टिप्पणी में लिखा था – ये प्रैक्टिकल फाइल बनाना सबसे बड़ा मुसीबत होता है , पूरी किताब छाप दो फ़ाइल में और मतलब कुछ भी नहीं। इतना टाइम वेस्ट होता है जो टाइम पढ़ाई में लगाया जा सकता है। आपका इस वीडियो पर क्या विचार है, कमेंट करके बताएं।