बिहार के पूर्णिया जिले में बृहस्पतिवार रात एक दर्दनाक हादसे में फॉर्च्यूनर कार कप्तान पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सौरा नदी में जा गिरी, जिससे कार चला रहे शख्स की मौत हो गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है।
मृतक की पहचान विनय कुमार विश्वास के रूप में हुई है, जो पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के चचेरे भाई हैं। कुमार विश्वास डगरुआ प्रखंड के कोचैली गांव के निवासी थे। घटना के बारे में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अभिनव पराशर ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसा कप्तान पुल पर हुआ। ड्राइवर ने कथित तौर पर कार से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद एसयूवी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी।
अधिकारी ने आगे बताया कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन उसमें सवार शख्स की जान नहीं बचाई जा सकी। मामले में एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस हादसे के सटीक कारणों और उससे जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक का संबंध पूर्व विधायक संतोष कुशवाहा से था। कुशवाहा ने मीडिया से कहा, ”विनय हमारे परिवार के सदस्य थे और बेहद सरल एवं सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे, यह हम सभी के लिए बेहद हृदयविदारक क्षण है।”
यह भी पढ़ें- Chamoli News: चमोली में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार- रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Chamoli Helicopter Crash News : उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ धाम से लौट रहे हेलीकॉप्टर का लोकेशन नहीं मिल रहा है। प्रशासन को बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना मिली है। घटना को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जानकारी दी है कि खबर मिलने के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। फिलहाल प्रशासन और हेली कंपनी गायब हुए हेलीकॉप्टर के लोकेशन का पता लगाने में जुट गई है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
