चिलचिलाती गर्मी में अगर किसी की ड्यूटी सबसे ज्यादा कठिन होती है तो वह है पुलिसकर्मियों की जो कड़ी धूप में ड्यूटी करने को मजबूर होते हैं। जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में भी देखा गया था कि 40 डिग्री तापमान में जिस तरह स्टूडेंट वहां डटे हुए थे तो कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी भी बराबर डटे हुए थे।
हम अक्सर पुलिसकर्मियों की इस मशक्कत को इग्नोर कर देते हैं, लेकिन कई सोशलवर्कर ऐसे हैं जो गर्मी में ऐसे पुलिसवालों का ध्यान रखते हैं। ऐसे ही एक सोशलवर्कर का एक वीडियो इंटरनेट पर दिनों काफी वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
बिहार के एक शख्स का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसमें उसने दिल छू लेने वाला काम किया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। बाइक से गुजर रहे समीर नाम के शख्स ने सड़क किनारे ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को देखा तो अपनी बाइक रोक दी। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों को ठंडा पानी और लस्सी दी और उनकी सेवा के लिए धन्यवाद किया।
वायरल हुआ वीडियो, लोग कर रहे सैल्यूट
समीर नियमित रूप से बाइक चलाते हुए जरूरतमंद लोगों (खासकर पुलिसवालों) की मदद करने और उससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बिहार पुलिसकर्मियों के साथ हुई इस छोटी सी मुलाकात का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
वीडियो में समीर बाइक चलाते हुए सड़क से गुजरते दिखाई देते हैं। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे खड़े कई पुलिसकर्मियों पर पड़ती है। वह अपनी बाइक रोककर पुलिसकर्मियों के पास जाते हैं और उनका अभिवादन करते हैं। पुलिसकर्मी भी उन्हें देखकर मुस्कुराते हैं।
बातचीत के दौरान एक अधिकारी उनसे पूछता है कि क्या वह वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। इसके बाद पुलिसकर्मियों की नजर समीर के बाइक पर लगे कैमरा सेटअप पर जाती है। वे कैमरे को देखने के लिए उनके पास आते हैं। समीर कुछ देर पुलिसकर्मियों से बातचीत करते हैं और उनका हालचाल पूछते हैं। वह गर्मी का जिक्र करते हुए बताते हैं कि दिन काफी गर्म है।
पुलिस ने भी जताया आभार
इसके बाद समीर बताते हैं कि उन्होंने अपनी बाइक क्यों रोकी। वह अपने साथ रखा बैग खोलते हैं और उसमें से ठंडे पानी और लस्सी की बोतलें निकालकर पुलिसकर्मियों को देने लगते हैं। अचानक मिले इस सरप्राइज से पुलिसकर्मी मुस्कुराते हुए नजर आते हैं और ड्रिंक स्वीकार करते हैं।
समीर इसके बाद वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों को भी यह ड्रिंक ऑफर करते हैं। आखिर में समीर एक पुलिसकर्मी से हाथ मिलाते हैं और गर्मी के बीच ड्यूटी करने तथा लोगों की सुरक्षा में जुटे रहने के लिए उनका धन्यवाद करते हैं। इसके बाद वह अपनी बाइक पर बैठकर वहां से रवाना हो जाते हैं।
वीडियो शेयर करते हुए समीर ने इस पहल को उन पुलिसकर्मियों को समर्पित किया, जो हर दिन लोगों की सुरक्षा के लिए सड़क पर अपनी ड्यूटी निभाते हैं। सोशल मीडिया पर लोग समीर के इस छोटे से प्रयास की सराहना कर रहे हैं और इसे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का अच्छा उदाहरण बता रहे हैं। लोगों ने समीर की तारीफ भी की है।
यह भी पढ़ें- “मुंबई का सिंघम” एफडीए के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने दोस्तों के लिए बनाई चाय
Tukaram Mundhe Makes Tea for Friends, Video Goes Viral: महाराष्ट्र फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे भले ही पूरे राज्य में फ़ूड सेफ़्टी की देखरेख करते हैं लेकिन वीडियो में वे बस एक मेज़बान नजर आ रहे हैं जो दोस्तों के लिए चाय बना रहे हैं। रोहन भामकर के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में मुंढे को एक कार्यक्रम के बाद अपने घर पर दोस्तों के लिए चाय बनाते हुए देखा जा सकता है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
