अब भारत छोड़ने का मन कर रहा है… सोशल मीडिया पर एक इंजीनियर की पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें उसने बताया है कि कैसे वह अपने बच्चे के जन्म के बाद छुट्टी पर था और इसी बीच उसे नौकरी से निकाल दिया है। उसने पोस्ट कर अपना दुख शेयर किया है, शख्स की कहानी जानकर लोग हैरानी जता रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। चलिए बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है?
शख्स ने पेशे से कथित तौर पर खुद को इंजीनियर बताया है और साथ ही यह दावा किया है कि वह उबर में काम करता था। उसने यह भी दावा किया है कि पहले उसकी सैलरी कम कर दी है और अब नौकरी ही चली गई। उसने आगे यह भी दावा किया है कि पिछले साल उसने 92 लाख का टैक्स भी भरा था। इस कहानी की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
दरअसल, प्राइवेट सेक्टर में छंटनी होना अब आम बात हो चुकी है। छोटी-बड़ी कंपनियों से लेकर कई मल्टी नेशनल कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को बिना नोटिस के निकाल रही हैं। ऐसे में उन कर्मचारियों पर कितना बड़ा संकट आ जाता है इसका अंदाजा आप उबर कंपनी के एक इंजीनियर की वायरल हो रही सोशल मीडिया पोस्ट से लगा सकते हैं।
इंजीनियर ने अपनी नौकरी से जुड़ा अनुभव शेयर किया है। उसने दावा किया है कि उसे कंपनी ने उस वक्त नौकरी से निकाल दिया जब वह अपने बच्चे के जन्म के बाद 4 महीने की छुट्टी पर गया था। जब वह छुट्टी से वापस आया था तो कंपनी ने उसे टर्मिनेट कर दिया। हालांकि जनसत्ता स्वतंत्र रूप से इन दावों की पुष्टि नहीं करता है।
92 लाख का भरा था टैक्स
इंजीनियर ने बताया है कि वह कंपनी की पैटरनिटी लीव पॉलिसी के तहत ही 4 महीने की छुट्टी पर गया था, लेकिन जब वह वापस आया तो बिना किसी कारण के उसे नौकरी से निकाल दिया गया। युवक ने अपना यह अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किया। युवक ने बताया कि उसने इस नौकरी के दौरान पिछले साल करीब 92 लाख रुपये का टैक्स भी दिया था।
नौकरी से निकालने से पहले घटाई थी सैलरी
युवक की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, कंपनी ने नौकरी से निकालने से पहले उसकी सैलरी घटाई थी। यूजर ने बताया कि इस साल वो अपने बच्चे के जन्म के बाद चार महीने की छुट्टी पर था। इसी दौरान उसे नौकरी से निकाल दिया गया। युवक ने बताया कि कंपनी की पॉलिसी है कि पैटरनिटी लीव 18 हफ्ते की मिलती है और उसने इसी के तहत छुट्टी ली थी। हालांकि उसे नौकरी से क्यों निकाला गया इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
जॉब चले जाने के बाद परिवार की चिंता
नौकरी जाने के बाद युवक ने अपने परिवार की चिंता भी जाहिर की है। युवक ने कहा है कि उसके घर में बच्चा है और परिवार की मदद के लिए उसके पास कोई सपोर्ट सिस्टम नहीं है, ऐसे में नौकरी जाने के तुरंत बाद नई नौकरी की तलाश शुरू करना उसके लिए आसान नहीं है। उसने कहा फिलहाल उसे परिवार और बच्चे की देखभाल पर भी ध्यान देना है।
देश छोड़ने की कही बात
नौकरी जाने के बाद यूजर ने यहां तक कहा कि वह अब परिवार की सुरक्षा को देखते हुए भारत छोड़ने का फैसला कर रहा है। युवक ने अन्य लोगों को भी इससे सीख लेने की बात कही है। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर एक अलग बहस छेड़ दी है। कई लोगों ने कंपनी के इस रवैये पर सवाल उठाए हैं।

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेने से पहले महिला पुलिस अधिकारी ने चुपके से किया दिल जीतने वाला काम, जमकर हुई तारीफ
दिल्ली के जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर को हिरासत में लेने से पहले एक महिला पुलिस अधिकारी ने चुपचाप दूर ले जाकर उसके जेंडर (लिंग) का पता किया। महिला अधिकारी के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही रही है, चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।
दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पुलिस अधिकारी और एक ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी के बीच हुई शांत बातचीत ने सोशल मीडिया लोगों का ध्यान खींचा है, अधिकारी के इस बातचीत को बहुत ही समझदारी और शालीनता से संभालने की तारीफ हो रही है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
