ब्रांड के शौकीन लोगों को गुच्ची का नाम अच्छे से पता होगा। कपड़ों से लेकर, महंगे पर्स, हैंडबैग और इसके परफ्यूम दुनियाभर में फेमस है। कई सेलिब्रिटी इस ब्रांड को इस्तेमाल करते हैं। किसी आम आदमी के लिए गुच्ची ब्रांड का कुछ भी खरीदना मुमकिन नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक बकरी का गुच्ची का स्वेटर पहने हुए का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
गुच्ची स्वेटर वाली बकरी का वीडियो वायरल
इंटरनेट पर इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है कि गुच्ची का स्वेटर वाला वीडियो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। दरअसल, यह वीडियो बेंगलुरु का है और जिस महिला ने इस वीडियो को शूट किया है उसका नाम ऋतु जैन है। ऋतु ने बेंगलुरु में एक कॉस्मेटिक्स की दुकान के बाहर इस बकरी को देखा और हैरान रह गई। उन्होंने X पर इस वीडियो को पोस्ट कर दिया। सोशल मीडिया पर इस बकरी का वीडियो वायरल हो रहा है, लोग भी जानना चाहता हैं कि आखिर वजह क्या है।
दुकान के एंट्रेंस पर बिठाया था बकरी को
ऋतु ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, “हाल ही में एक कॉस्मेटिक्स की दुकान पर गईं और एंट्रेंस पर ही एक बकरी देखी। मुझे समझ नहीं आया कि वहां बकरी रखने का क्या मकसद है। क्या यह सिर्फ खूबसूरती के लिए है, या इसके पीछे कोई कहानी है? कोई आइडिया है।”
यूजर्स के रिएक्शन
पोस्ट के कमेंट सेक्शन में सोशल मीडिया यूजर्स ने बकरी के स्टाइलिश आउटफिट पर फोकस किया। यह मजेदार रिएक्शन से भरा था, क्योंकि कई यूजर्स ने “गुच्ची बकरी” और कॉस्मेटिक्स की दुकान के बाहर उसकी मौजूदगी का मजाक उड़ाया।
हालांकि इस वीडियो में बकरी को एंट्रेंस पर रखने का कारण साफ नहीं था, लेकिन उसके Gucci स्वेटर से यह पता चल रहा है कि उसे हाइलाइट करने के लिए ही बकरी को गुच्ची का स्वेटर पहनाया गया और उसे दुकान के गेट पर भी बिठाया गया।
यह भी पढ़ें- मरे हुए बच्चे को सीने से लगाए 6 दिन तक तैरती रही मां डॉल्फिन, झुंड ने नहीं छोड़ा साथ; वीडियो देख रो पड़े लोग
फ्रैगल अपने दो हफ्ते के मरे हुए बच्चे को 6 दिन तक हिंद महासागर में अपने साथ लेकर तैरती देखी गई। एक पल के लिए भी उसने अपने बच्चे को छोड़ा नहीं। इसके पहले भी डॉल्फिन फ्रैगल के साथ बहुत बुरा हो चुका है वह इस दर्द को पहले भी महसूस कर चुकी है, वह इसी तकलीफ से पहले भी टूट चुकी है। रिसर्चर्स के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं है फ्रैगल इससे पहले भी अपने 4 बच्चे खो चुकी है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
