Female Auto Driver Viral: बेंगलुरु के एक अमेज़न कर्मचारी ने हाल ही में एक महिला ऑटो-रिक्शा चालक के साथ हुई एक मार्मिक बातचीत को वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। महिला ऑटो ड्राइवर ने आजादी और आत्मनिर्भरता के संबंध में अपना नजरिया पेश किया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया के लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
दरअसल, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में श्रेयाशी सिन्हा ने एक सामान्य यात्रा के दौरान ड्राइवर के साथ हुई एक अनौपचारिक बातचीत को रिकॉर्ड किया। ये बातचीत देखते-देखते यादगार बन गई है। श्रेयशी सिन्हा के अनुसार महिला उन्हें लेने आई थी, लेकिन उसे अपने फोन को इस्तेमाल करने में काफी दिक्कत आ रही थी। इसलिए, उन्होंने उससे रास्ता पूछने में मदद मांगी।
क्यों चुना ऑटो चलना?
श्रेयशी सिन्हा ने रास्ते में बातचीत करते हुए महिला ऑटो ड्राइवर से पूछा कि उसने ऑटो चलाना क्यों चुना। उस महिला का जवाब सरल था, फिर भी दिल को छू लेने वाला था। श्रेयशी सिन्हा ने कहा, “आज एक महिला ऑटो ड्राइवर मुझे पिक करने के लिए आई। उसके फोन में कुछ समस्या आ रही थी, इसलिए उसने मुझसे रास्ता बताने को कहा। उससे यूं ही बातचीत करते हुए मैंने पूछा कि उसने ऑटो चलाना क्यों चुना।
महिला का जवाब- आजादी को चुना
महिला ऑटो ड्राइवर ने ऑटो चलाने के सवालों का जवाब देते हुए कहा, “बर्तन धोने से तो अच्छा है ऑटो चलाना क्योंकि मुझे घूमना भी पसंद है और यहां समय की कोई पाबंदी नहीं है । जितना चाहूं, जब चाहूं ऑटो चला सकती हूं और कहीं भी जा सकती हूं। मैं उन महिलाओं की सचमुच प्रशंसा करती हूं जो ऐसा काम चुनती हैं जो उन्हें आजादी और स्वतंत्रता देता है।”
सोशल मीडिया यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को अब तक 30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, और सोशल मीडिया यूजर्स ड्राइवर के आत्मविश्वास और काम और स्वतंत्रता के प्रति उसके दृष्टिकोण की प्रशंसा कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने उन्हें प्रेरणादायक बताया। एक यूजर ने लिखा, “आज इंटरनेट पर मैंने जो सबसे प्यारी चीज़ देखी, उनमें से एक।”
कुछ लोगों ने गाड़ी चलाते हुए महिलाओं को देखकर आश्वस्त महसूस करने की बात भी कही। एक यूजर ने बताया, “एक हफ्ते पहले मैंने भी एक महिला को गाड़ी चलाते देखा था। बुरा मत मानिएगा, लेकिन जब आप किसी महिला ड्राइवर को देखते हैं तो बहुत सुरक्षित और निश्चिंत महसूस होता है।”
मिठाई नहीं, सुरक्षा, दूल्हे के परिवार ने शादी में आए मेहमानों कराया दुर्घटना बीमा; खूब हो रही चर्चा
शादी में आए मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट देने का रिवाज काफी पुराना है। सभी अपनी हैसियत के अनुसार अतिथियों को रिटर्न गिफ्ट देकर विदा करते हैं। हालांकि, महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के एक परिवार ने अपने बेटे की शादी में आए अतिथियों को ऐसा रिटर्न गिफ्ट दिया जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। पढ़िए पूरी खबर…
