Bengaluru Auto Driver News: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी की लाइफ में कुछ न कुछ टेंशन लगी हुई है। रोजमर्रा की जिंदगी में टेंशन देने वाले तो बहुत मिलेंगे, लेकिन दिलासा देने वाले लोग बहुत कम मिलते हैं, लेकिन बेंगलुरु में एक महिला ने सुबह उस समय कुछ अच्छा महसूस किया जब वह परेशान थी और एक ऑटो ड्राइवर ने उसे दिलासा देने का काम किया और वो भी तब जब उस ऑटो ड्राइवर को हिंदी भी नहीं आती थी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आयुषी नाम की यूजर ने अपना एक एक्सपीरियंस शेयर किया और बताया कि उस ऑटो ड्राइवर ने हिंदी नहीं जानते हुए भी पूरे रास्ते उससे बातचीत की ताकि वह अच्छा महसूस कर सके। आयुषी ने बताया कि वह बहुत परेशान थी, लेकिन उस ऑटो ड्राइवर ने जो कोशिश की उसकी उम्मीद नहीं थी।
परेशान लड़की को ऐसे ऑटो वाले ने कराया शांत
आयुषी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि कैसे उस अजनबी ने हिंदी न जानने के बावजूद उसे शांत किया और उसे याद दिलाया कि मुश्किल समय में कभी-कभी कितनी नरमी दिखाई देती है। आयुषी ने बताया कि वह ऑफिस जा रही थी जब उसे सड़क पर एक “अजीब आदमी” मिला और उसकी किसी हरकत से उसका दिल टूट गया। जब वह ऑटो में बैठी तो वह इतना टूट गई कि रोने लगी थी। उसे रोते हुए ऑटो ड्राइवर ने देख लिया। हालांकि आगे जो हुआ उससे उसे बहुत सुकून मिला जो कि जरूरी था।
ड्राइवर ने पूछा- नाश्ता किया है?
आयुषी ने पोस्ट में बताया कि ऑटो ड्राइवर जिसे वह प्यार से अन्ना कह रही थी उसे बिल्कुल भी हिंदी नहीं आती थी। फिर भी भाषा उसके रास्ते में नहीं आई। आयुषी के अनुसार, वह किसी तरह उससे “पूरी बातचीत” करने में कामयाब रहा और उसे शांत करने में मदद की। उन्होंने उसे भरोसा दिलाया कि भगवान वहीं हैं और चिंता जताते हुए पूछा कि क्या उसने नाश्ता किया है?
‘सोना ढूंढते हैं तो सोना मिलेगा’
आयुषी के लिए किसी अजनबी से मिली यह दिलासा एक अच्छा अनुभव बनकर जीवनभर के लिए उसकी मेमोरी में शामिल हो गई। ऑटो ड्राइवर से उसे जो अपनापन महसूस हुआ, वह उसके साथ रहा और उसे अपने आस-पास की जगह को देखने का एक अलग नजरिया। आयुषी ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “मैंने यहां पहले कभी इस तरह का अपनापन महसूस नहीं किया, यह एक अच्छी याद दिलाता है कि जो जगह आपका दिल तोड़ती है, वही उसे जोड़ भी सकती है।” आयुषी ने अपनी पोस्ट के साथ लिखा, “अगर आप सोना ढूंढते हैं, तो आपको सोना ही मिलेगा।”
दिल्ली का लड़का महीनों मनाली में रहा अकेला, अब Goodbye कहते हुआ इमोशनल; Video में दिखा दर्द
आयुषी की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और कई यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा। कई यूजर्स ने आयुषी से सुरक्षित रहने की भी रिक्वेस्ट की, जबकि दूसरों ने ड्राइवर की तारीफ भी की है।
यह भी पढ़ें- पापा, नौकरी चली गई… दुखी बेटे ने किया फोन, पिता का दिल छू लेने वाला जवाब हुआ Viral; लोगों ने कहा – ‘किंग मेंटालिटी’
पिता का होना किसी खजाने से कम नहीं… ये लाइनें शायद आपने भी पढ़ी होंगी। इस लाइन का मतलब हम सभी बहुत अच्छे से समझ सकते हैं। एक बेटे की नौकरी चली गई इसके बाद उसने दुखी मन से अपने पिता को फोन किया और कहा कि पापा जॉब चली गई। इसके बाद पिता न घबराए न दुखी हुए उन्होंने अपने बेटे को एक ही लाइन में ऐसे हौसला बढ़ाया कि उनका रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

