उत्तर प्रदेश के बागपत के एक जिम तब अखाड़ा बन गया जब दो लोग आपस में भिड़ गए। बात यहीं नहीं रुकी क्योंकि दोनों के बीच हुई लड़ाई सड़क तक पहुंच गई। दोनों पक्ष सड़क पर भी मारपीट करने लगे। इस लड़ाई को जिम के अंदर और बाहर सड़क पर लगे CCTV कैमरों ने रिकॉर्ड कर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना अग्रवाल मंडी टटीरी के एक जिम में हुई, यह बागपत कोतवाली पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है। रिपोर्ट के अनुसार, जब जिम मे लोग वर्कआउट कर रहे थे उसी समय दो लोगों के बीच बहस शुरू हो गई औऱ फिर विवाद शुरु हो गया, घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जिम के अंदर खत्म नहीं हुआ झगड़ा
जिम के CCTV फुटेज में दिख रहा है कि कुछ लोग एक्सरसाइज करने वाली मशीनों के पास लड़ रहे हैं और बाकी लोग उन्हें देख रहे हैं। स्थिति को काबू में लाने से पहले कुछ लोगों को बीच-बचाव करते और दोनों को अलग करने की कोशिश करते हुए भी देखा जा सकता है।
हालांकि, झगड़ा जिम के अंदर ही खत्म नहीं हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, एक गुट के सदस्यों ने कथित तौर पर अपने साथियों को मौके पर बुलाया, जिससे जिम के बाहर एक और झड़प हो गई। हिंसा सड़क तक फैल गई, जहां दोनों पक्षों को फिर से मारपीट करते देखा गया। झगड़ा जारी रहने के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने लड़ाई को रोकने की कोशिश की।
वीडियो के वायरल होने के बाद बागपत पुलिस ने कहा कि उन्होंने घटना का संज्ञान लिया है और मामला दर्ज किया है। संबंधित थाने को मामले की जांच करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। सोशल मीडिया पर इस फुटेज को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं; यूज़र्स ने हिंसा और इस दौरान किसी के भी दखल न देने पर टिप्पणियां की हैं।
बागपत की मिट्टी में ही युद्ध लिखा है
एक यूज़र ने लिखा, “बागपत की मिट्टी में ही युद्ध लिखा है। बागपत की उस यादगार लड़ाई को याद करते हुए।” एक और शख्स ने लिखा, “जब लोग शरीर की मांसपेशियां तो बहुत बना लेते हैं लेकिन अपने दिमाग पर काम करना भूल जाते हैं, तो वे केवल अपने शरीर का ही इस्तेमाल कर पाते हैं, दिमाग का नहीं।” एक तीसरे यूज़र ने लिखा, “32 थप्पड़ पड़े और एक भी शख्स बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया। आज बागपत में जिम ब्रो कोड खत्म हो गया।”
यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेने से पहले महिला पुलिस अधिकारी ने चुपके से किया दिल जीतने वाला काम, जमकर हुई तारीफ
दिल्ली के जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर को हिरासत में लेने से पहले एक महिला पुलिस अधिकारी ने चुपचाप दूर ले जाकर उसके जेंडर (लिंग) का पता किया। महिला अधिकारी के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही रही है, चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है। दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पुलिस अधिकारी और एक ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी के बीच हुई शांत बातचीत ने सोशल मीडिया लोगों का ध्यान खींचा है, अधिकारी के इस बातचीत को बहुत ही समझदारी और शालीनता से संभालने की तारीफ हो रही है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
