जंगल और जानवरों की दुनिया काफी अनोखी है। उनकी हरकतें इंसानों को खूब पसंद आती हैं। कुछ जानवर तो इंसानों की तरह वर्ताव करने की कोशिश करते हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक हाथी का बच्चा (Baby Elephant Viral Video) अपने शरीर को खुजलाने के लिए ऐसी हरकतें करता है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को केन्या की एक संस्था Sheldrick Wildlife Trust ने शेयर किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
इस वीडियो को शेयर करते हुए Sheldrick Wildlife Trust की तरफ लिखा गया है कि “ये छोटी हो सकती है, लेकिन ‘न्याम्बेनी’ (Nyumbani) (हाथी के बच्चे) ने पहले से बहुत कुछ सीख लिया है। कई बार छोटे जानवरों को उन चीजों के लिए मदद की जरूरत होती है जो वयस्क हाथियों के लिए अलग होती हैं, जैसे कि खुजली करना या मिट्टी से स्नान करना। लेकिन न्याम्बेनी को किसी की जरूरत नहीं! वह कम उम्र के बावजूद हर काम को पूरे लगन के साथ करती है।” जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें हाथी का बच्चा अलग-अलग तरीके से अपने शरीर को खुजलाने की कोशिश कर रहा है!
यूजर्स ने किये ऐसे कमेंट
सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल (Viral News) हो रहा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है। इस वीडियो को अब तक लगभग 20 हजार लोगों ने लाइक किया है। @kreer_nelida यूजर ने लिखा कि शरीर का कोई अंग नहीं छोड़ा, जहां खुजला ना लिया हो। @fabfrancr यूजर ने लिखा कि यह इसके लिए किसी स्पा से कम नहीं है। एक यूजर ने लिखा कि अरे ये तो ऐसे दिखती है जैसे उसे चोको पाउडर में डुबोया गया हो। @ops_swiftly यूजर ने लिखा कि उसे सही आकार का, सही जगह पर खुजलाने के लिए पेड़ मिला,उसका इसने पूरा फायदा उठाया।
angela.wells555 यूजर ने लिखा कि ये बहुत ही क्यूट और समझदार है, इस वीडियो को देखकर मेरा तो दिन बन गया। एक यूजर ने लिखा कि यह एक आत्मनिर्भर और खुश बच्चा है, हम सभी को इससे बहुत प्यार है। @ehh328 यूजर ने लिखा कि ये हाथी का बच्चा छोटा है लेकिन उसका व्यक्तित्व बहुत बड़ा है! उसकी ख़ुशी देखकर ना जाने कितने लोग खुश रहते हैं। अब सभी को न्याम्बेनी से बहुत प्यार है।
बता दें कि इस वीडियो को एक लाख से अधिक लोगों ने देखा है जबकि करीब 20 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं जब हाथी के वीडियो (Elephant Viral Video) को लोगों ने इतना पसंद किया है। हाल ही में एक और वीडियो सामने आया था जिसमें कुछ कुत्ते एक हाथ के बच्चे को परेशान कर रहे थे तो वह कुत्तों को खदेड़ने के चक्कर में फिसलकर गिर जाता है। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे। वीडियो को IFS अधिकारी Dr. Samrat Gowda ने शेयर किया था।