ताज़ा खबर
 

1 साल के मासूम के लिए जानवर बनी अपनी ही मां, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

बताया जा रहा है कि ये वीडियो हरियाणा में अंबाला की शिवपुरी कॉलोनी का है।

सोशल मीडिया पपर एक मां द्वारा खुद के ही बच्चे को बुरी तरह पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो हरियाणा में अंबाला की शिवपुरी कॉलोनी का है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिला लगभग एक साल के बच्चे को पहले नहला रही है और उसके बाद उस पर थप्पड़ बरसा रही है। महिला को यह भी पता है कि उसका वीडियो बनाया जा रहा है लेकिन महिला को इसकी कोई परवाह नहीं है। ये वीडियो वायरल होते हुए अंबाला पुलिस तक भी पहुंचा। अंबाला पुलिस ने इस वीडियो की सच्चाई का जब पता लगाया गया को पता चला कि यह महिला इस बच्चे की मां है और इस पर अपना गुस्सा अक्सर ऐसे ही निकालती है। बताया जा रहा है कि पड़ोस के लोगों को बच्चे की इस तरह पिटाई सहन नहीं हुआ तो इसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया ताकि लोगं तक इस मां की सच्चाई पहुंचे।

बताया जा रहा है कि इस महिला की दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं है और इसका पति भी ठीक से बोलने में असमर्थ है जिसके बाद जिला बाल सरंक्षण विभाग व पुलिस की टीम घर पर बच्चे की कस्टडी अपने हाथ में ले ली है। महिला की दिमागी हालत को देखते हुए अब प्रशासन महिला का इलाज भी करवाने की बात कर रही है ताकि बच्चे को मां का दुलार मिल सके। तब तक बच्चे की देखभाल चाइल्ड वेलफेयर कमेटी करेगी और उसका इलाज करवाएगी क्यूंकि बच्चे को काफी चोटे हैं और बच्चा खून की कमी का शिकार भी है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News AppOnline game में रुचि है तो यहां क्‍लिक कर सकते हैं।

Next Stories
1 बकरीद के मौके पर इस क्रिकेटर ने बैल के साथ पोस्ट की फोटो, लोगों ने लगा दी क्लास
2 परिणीति चोपड़ा ने एक ट्वीट से हार्दिक पांड्या को कर दिया स्‍टंप, सलाह मिली- गेम पर ध्‍यान दे भाई
3 कैबिनेट विस्तार के बाद लालू यादव का नीतीश कुमार पर करारा हमला, कहा- झुंड से निकले बंदर को कोई नहीं पूछता
ये पढ़ा क्या?
X