उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पुलिस ने सरयू नदी में नाव पर मांस खाने और शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने पुलिस की यह कार्रवाई उस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हुई, जिसमें चार लोग गुप्ता घाट के पास नदी में एक नाव पर मांस खाते और शराब पीते दिखाई दे रहे थे।
नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) श्रीयश त्रिपाठी ने रविवार को बताया, ”वीडियो में चार युवक मटन खाते और शराब का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है।” पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवकुश निषाद, जितेंद्र निषाद और राजकुमार निषाद के रूप में की है।
पुलिस का आरोप है कि इन लोगों ने नदी को पवित्र मानने वाले श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई। इससे पहले, जून में वाराणसी में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जब एक वीडियो में कुछ लोग गंगा नदी में नाव पर चिकन पकाते और बीयर पीते दिखाई दिए थे। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
दशाश्वमेध के सहायक पुलिस आयुक्त अतुल अंजन त्रिपाठी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए पांचों लोगों को जेल भेज दिया गया था और उनकी नाव जब्त कर ली गई थी। इससे पहले, मार्च में भी गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी के दौरान कथित रूप से चिकन बिरयानी खाते हुए वीडियो सामने आने के बाद 14 लोगों को धार्मिक स्थल को अपवित्र करने और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यह कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा मोर्चा की नगर इकाई के अध्यक्ष रजत जायसवाल की शिकायत के आधार पर की गई थी।
यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे तीनों छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल
नेहा बोरा, आमीन और मनीष कुमार तीनों छात्र लेफ्ट स्टूडेंट ऑर्गनाइज़ेशन AISA के सदस्य हैं, सोनम वांगचुक के मंच के पास ही बने एक मंच पर पिछले 23 दिनों से अनशन पर बैठे थे। और अधिक पढ़ें…
