भारत के स्वतंत्रता दिवस पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन के ट्वीट ने जीता सबका दिल
क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने भारत के राष्ट्रगान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए एक पोस्ट किया।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने भारत के 70 वें स्वतंत्रता दिवस पर एक ऐसा ट्वीट किया जिसे देख कर ही समझा जा सकता है कि उनके मन में भारत के लिए कितना सम्मान है। सिर्फ सम्मान ही नहीं वो भारतवासियों का दिल भी जीतना बहुत अच्छे से जानते हैं। ये उन्होंने अपने इस पोस्ट के बाद जाहिर कर दिया क्योंकि उनके पोस्ट ने सिर्फ भारत के लोगों का ही नहीं सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने सबसे पहले भारत को स्वंत्रता दिवस की बधाई दी इसके बाद उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि सभी के दिलों पर राज करने वाला भारत से ही है। जिसका नाम पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा द्रविड़, ओडिशा और बंगाल के दिल में बसता है। जिसका नाम हिमालय की वादियों में गूंजता है। गंगा-यमुना नदियों के पानी में उसका नाम बहता है। हिंद महासागर की लहरों में उसका नाम चमकता है। इस तरह से राष्ट्रगान की लाइन्स के सहारे उन्होंने ये बता दिया है कि उन्हें सिर्फ इनकी जानकारी ही नहीं है बल्कि इनका असली अर्थ भी वो समझते हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में ये भी कहा कि इसका आशीर्वाद सभी पर बना रहे और ये सभी की रक्षा करे। सभी को खुशियां और शांति दे। सिर्फ अभी ही नहीं हमेशा ही भारत इस तरह रहे।
Happy Independence Day India pic.twitter.com/JK2PoAHt12
— Matthew Hayden AM (@HaydosTweets) August 15, 2017
उन्होंने जिस तरह से भारत के राष्ट्रगान को सम्मानित करते हुए अपना ये ट्वीट पोस्ट किया है, इसके कारण सभी खुश हैं। भारत के लिए ये गर्व की बात है कि दूसरे देश के खिलाड़ी ने उनके देश के सबसे बड़े दिन पर इतना सम्मान दिया है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने अपने खेल से तो सभी का दिल जीता ही है पर अपने इस ट्वीट से सभी के दिलों में गहरी जगह बना ली है। ये उनकी स्पोर्ट्स स्पिरिट को दिखता है कि खेल के मैदान में सिर्फ वो खेल खेलते हैं पर कभी उनके मन में किसी भी देश के लिए कोई गलत भावना नहीं होती है। हमेशा उनके मन में सम्मान रहता है।
कई भारतवासियों ने भी उनके ट्वीट में उनको जवाब दिया है जिसमें उन्होंने भी मैथ्यू के लिए प्यार दिखाया है। उनके इस पोस्ट के बाद सभी लोगों में उनके लिए सम्मान बहुत बढ़ गया है।
Great lines, Thanks Haydos, much love
— Ankie Shekhawat (@Ankieshekhawat) August 15, 2017
Never saw English version of National Anthem before.! Thanks champion.
— Ritik (@PareekRitik) August 15, 2017
जय हिंद वंदे मातरम् thanks
— Sanchit Kanaujiya (@im_Skanaujiua5) August 15, 2017
Wow that is some great gesture
Also ReadHindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App