पंजाब में ड्रग्स का मुद्दा इस वक्त काफी गर्माया हुआ है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले सभी राजनीतिक दल नशे को जड़ से खत्म करने का वादा कर रहे हैं। राज्य में नशे के खिलाफ अभियान भी चलाया जा रहा है, लेकिन इस बीच मानसा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हाल ही में पंजाब का मानसा जिला एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद से भी काफी सुर्खियों में रहा है, लेकिन अब मानसा से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है।

जिले के बुढलाडा में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस का एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) ही कथित तौर पर डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है। उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट, 1985 की धारा 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद पुलिस ने नशा तस्करों और मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाएं बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर रखी है।

स्थानीय लोगों को हुआ था पुलिसकर्मी पर शक

जानकारी के मुताबिक, मानसा जिला मुख्यालय से करीब 33 किलोमीटर दूर बुढलाडा के ITI चौक के पास शुक्रवार को लोगों ने ASI सहजप्रीत सिंह को खराब हालत में देखा। उन्हें मानसा में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अस्थायी तौर पर वहां तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी की हालत देखकर स्थानीय लोगों ने उससे पूछताछ की। इसके बाद उसके नशे में होने की जानकारी सामने आई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ASI को अपने साथ ले गई।

पंजाब: आम आदमी पार्टी कब जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली सूची? भगवंत मान ने दी जानकारी

पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

पुलिस के मुताबिक, ASI सहजप्रीत सिंह का डोप टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद बुढलाडा सिटी पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 27 के तहत केस दर्ज किया गया। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी पुलिसकर्मी के पास से कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ है। NDPS एक्ट की धारा 27 मादक पदार्थों और साइकोट्रोपिक सब्सटेंस के सेवन से संबंधित है।

स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

एक पुलिसवाले के ही डोप टेस्ट में फेल आने के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। घटना के सामने आने के बाद तो लोगों ने पुलिस के खिलाफ ही हंगामा कर दिया। स्थानीय लोगों ने बुढलाडा मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतीश सिंगला पर आरोपी पुलिसकर्मी का समर्थन करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सिंगला की दुकान को भी कुछ नुकसान पहुंचाया। हालांकि सतीश सिंगला ने घटना से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया।

Chamoli News: चमोली में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट सहित 6 लोगों की मौत

मानसा के SSP ने दी घटना की जानकारी

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए मानसा के SSP वैभव चौधरी ने बताया कि ASI सहजप्रीत सिंह की पोस्टिंग मोहाली में थी और उसे केवल कानून-व्यवस्था की स्थिति संभालने के लिए अस्थायी तौर पर मानसा भेजा गया था। SSP के मुताबिक, पुलिसकर्मी का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें-फ्लाइट में पति के बगल वाली सीट नहीं मिली तो लगातार 3 घंटे तक रोई पत्नी, Video की पूरी कहानी

फ्लाइट में एक महिला ने उनसे उनकी आइल सीट पास वाली सीट छोड़ने के लिए कहा। महिला चाहती थी कि वह अपनी सीट बदल लें, ताकि वह लंबी यात्रा के दौरान अपने पति के बगल में बैठ सके। हार्वे ने सीट बदलने से इनकार कर दिया। हार्वे ने वीडियो कैप्शन में बताया है कि सीट बदलने से इनकार करने के बाद महिला करीब तीन घंटे तक रोती रही। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-