भारतीय सेना अपने अनुशासन के लिए जानी जाती है, लेकिन सेना के भीतर से अनुशासनहीनता का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मिलिट्री डिसिप्लिन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। दरअसल, सेना के एक मेजर पर उसी के दो साथी अधिकारियों की पत्नी समेत 4 महिलाओं के साथ कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने और उन्हें नशीले पदार्थों के सेवन कराने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। हालांकि, ये आरोप अभी सिद्ध नहीं हुए हैं।

इन आरोपों के चलते मेजर की सर्विस समाप्त की जा सकती है। सेना प्रमुख (सीओएएस) की ओर से ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया गया है और पूछा गया है कि उनकी सेवा प्रशासनिक आधार पर समाप्त क्यों न कर दी जाए?

क्या कहा गया है नोटिस में?

जिस मेजर पर आरोप लगे हैं वह 11 आर्मर्ड रेजिमेंट से संबंधित हैं और फिलहाल 23 ग्रेनेडियर्स से जुड़े हुए हैं। 10 अगस्त को जारी नोटिस में आर्मी रूल्स 19 और 14 का हवाला देते हुए कहा गया है कि मौजूदा परिस्थितियों में कोर्ट मार्शल के जरिए मुकदमा चलाना संभव नहीं है। इसी आधार पर अधिकारी से प्रशासनिक कार्रवाई के तहत सेवा समाप्त करने के प्रस्ताव पर जवाब मांगा गया है।

गरबा कर रही थीं डॉक्टर, एक कॉल सुनते ही रात 1 बजे बाइक राइड बुक कर सीधा पहुंची अस्पताल, वेंटिलेटर पर मरीज की बचाई जान

कैसे सामने आया यह मामला?

आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल (एएफटी), नई दिल्ली की प्रधान पीठ में दायर याचिका के मुताबिक, मामले की शुरुआत अगस्त 2023 में हुई थी। उस समय आरोपी मेजर की पत्नी ने रक्षा मंत्रालय के एकीकृत मुख्यालय (सेना) के अतिरिक्त महानिदेशालय (अनुशासन एवं सतर्कता) में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में अधिकारी पर कथित तौर पर खुलेआम एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने, नशीले पदार्थों का सेवन करने, लापरवाही बरतने और अन्य सैन्य अधिकारियों की पत्नियों सहित चार महिलाओं के साथ संबंध रखने के आरोप लगाए गए थे।

इसके बाद अक्टूबर 2023 में मुख्यालय 55 (आई) मैकेनाइज्ड ब्रिगेड ने मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की। जांच में अधिकारी पर एक सैन्य अधिकारी और एक सज्जन व्यक्ति के रूप में अनुचित आचरण करने तथा साथी अधिकारियों की पत्नियों के साथ कथित संबंध रखने के आरोपों की पड़ताल की गई। बाद में अतिरिक्त कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश भी दिए गए।

साक्षात मां जगदंबा… छोटी कन्या का दिव्य रूप देख भाव विभोर हुआ परिवार, पूजा करते समय आंखों से बहने लगे आंसू- Viral Video

आरोपों को लेकर मेजर का क्या कहना है?

वहीं इस जांच प्रक्रिया को लेकर मेजर ने सवाल उठाए हैं। मेजर ने कहा है कि आर्मी रूल 180 के तहत निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया। उनका कहना है कि शिकायत में जिन महिलाओं और उनके पतियों का जिक्र है उन्हें बार-बार अनुरोध करने के बावजूद जांच के दौरान न तो बुलाया गया और न ही उनसे पूछताछ की गई। मेजर के मुताबिक, उसके डिजिटल उपकरणों को जब्त करने तथा उनके घर की तलाशी लेने की प्रक्रिया में भी अनियमितताएं हुईं हैं।

यह भी पढ़ें- गरबा में अंडरकवर ड्यूटी करने वाली महिला अधिकारी को पहचान उजागर होने की क्यों नहीं है चिंता

अहमदाबाद में गरबा की धूम है, यहां 84 कमर्शियल गरबा का आयोजन किया गया है। इसके अलावा सड़कों और सोसायटियों में 1,300 शेरी (सामुदायिक) गरबा स्थल हैं। इन उत्सव भरी रातों के लिए पूरे शहर में लगभग 14,000 पुलिसकर्मी और होम गार्ड तैनात हैं। महिला पुलिस अधिकारी ट्रेडिशनल कपड़ों में गरबा कर रही हैं और साथ ही मनचलों पर भी नजर रख रही हैं। इनमें से कई महिला अधिकारी के वीडियो वायरल हो रहे हैं, अपनी पहचान उजागर होने पर वे कहती हैं कि हम लोगों के लिए मिस्टर इंडिया की तरह हैं। और अधिक पढ़ें…