Army Chief Dhiraj Seth: देश के नए सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने बुधवार को अपना पदभार संभाल लिया है। वे देश के 31वें सेना प्रमुख बने हैं। पदभार समारोह के दौरान जनरल धीरज सेठ ने कुछ ऐसा किया, जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। लोग उनके की काफी तारीफ कर रहे हैं, और सोशल मीडिया में उनके पदभार ग्रहण का वीडियो वायरल हो रहा है।
भारतीय सेना के 31वें आर्मी चीफ की जिम्मेदारी संभालने के लिए पदभार समारोह के बाद जनरल धीरज सेठ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया था। जनरल धीरज सेठ के छोटे भाई रवनीश सेठ भी देश सेवा में ही समर्पित हैं। वे रियर एडमिरल के पद पर हैं। वे भी धीरज सेठ के कार्यक्रम में मौजूद थे।
पिता के साथ वाला मोमेंट वायरल
नए सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ गार्ड ऑफ आनर और समारोह के पूरा होने के बाद अपने छोटे भाई रियर एडमिरल रवनीश सेठ के साथ कार्यक्रम में मौजूद अपने पिता और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल के.एम.सेठ की ओर बढ़े और उन्हें सेल्यूट भी किया।
सेना प्रमुख, उनके भाई और उनके पिता का ये मोमेंट कैमरों में भी कैद हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे सीधे तौर पर देश के लिए सेवा भाव, अनुशासन, और परिवार के लिए सम्मान की मिसाल की बताते हुए तारीफ कर रहे हैं।
देश सेवा की विरासत को आगे बढ़ा रहे
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सेना प्रमुख के इस वीडियो की खासियत सिर्फ सेल्यूट नहीं बल्कि एक विरासत है, जो कि उनके पिता ने उन्हें और उनके छोटे भाई को दी। उनके पिता लेफ्टिनेंट जनरल के.एम. सेठ सेवानिवृत्त हैं और देश की सेवा कर चुके हैं। सेना प्रमुख के भाई रियर एडमिरल के पद पर हैं, और अब जनरल धीरज सेठ खुद देश के नए सेना प्रमुख बने हैं।
पदभार ग्रहण करने के बाद सेना प्रमुख ने कहा कि ये उनके लिए यह बेहद गर्व की बात है। उन्होंने कहा,”मैं कर्तव्य, सम्मान, और राष्ट्र सर्वोपरि के सिद्धांतों के प्रति निष्ठा के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगा।” इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें भारतीय सेना का नेतृत्व सौंपा है।
यह भी पढ़ें: आर्मी में Gen Z की एंट्री, 100 इंटर्नशिप के लिए आए 1 लाख आवेदन, सेना प्रमुख बोले- हमारी पीढ़ी से 10 गुना बेहतर
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को युवाओं के एक समूह के साथ अनौपचारिक बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आज की युवा पीढ़ी की जमकर तारीफ की और Gen Z को अपनी जेनरेशन से बेहतर बताया। सेना प्रमुख ने इस दौरान कैफे खोलने का अपना सपना भी शेयर किया। पढ़िए पूरी खबर…
