विराट कोहली को प्रपोज करने वाली क्रिकेटर संग अर्जुन तेंदुलकर, सामने आया फोटो
व्याट ने चार साल पहले कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था। वह तब सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट मैदान तक खूब चर्चा में रही थीं। फिलहाल वह इंग्लैंड के टी-20 टूर्नामेंट किया सुपर लीग (केएसएल) में खेल रही हैं।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इस वक्त सुर्खियों में हैं। कारण- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उनका एक फोटो है। वह इसमें इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनिएल व्यॉट के साथ लंच करते नजर आ रहे थे। व्यॉट वही क्रिकेटर हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली को प्रपोज किया था। अर्जुन और व्यॉट का वायरल हो रहा फोटो लंदन के एक रेस्त्रां का बताया जा रहा है, जिसके बाद मंगलवार (सात अगस्त) को अर्जुन के इंस्टाग्राम (फैन अकाउंट) से भी एक और फोटो शेयर किया गया।
अर्जुन ने अंडर-19 टीम इंडिया के लिए पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई यूथ टेस्ट सीरीज के दौरान अपना डेब्यू किया था। वायरल हो रहे फोटो में वह व्यॉट के साथ रेस्त्रां में बैठे दिख रहे थे। टेबल पर खाना रखा था, जबकि व्यॉट सेल्फी ले रही थीं। यह फोटो शेयर करने वाले viratdanielle इंस्टाग्राम अकाउंट से कैप्शन में लिखा गया, “दोनों साथ में बेहद क्यूट लगते हैं।”
https://www.instagram.com/p/BmJL0yfgX-5/?utm_source=ig_share_sheet&igshid=1k9hrp969rgiv
आपको बता दें कि व्याट ने चार साल पहले कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था। वह तब सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट मैदान तक खूब चर्चा में रही थीं। फिलहाल वह इंग्लैंड के टी-20 टूर्नामेंट किया सुपर लीग (केएसएल) में खेल रही हैं, जबकि अर्जुन को अंडर-19 टीम से आराम मिला हुआ है। व्याट के साथ अर्जुन का रेस्त्रां वाला फोटो वायरल होने के बाद अर्जुन के फैन अकाउंट से भी मंगलवार (सात अगस्त) को एक अन्य फोटो साझा किया गया।
https://www.instagram.com/p/BmLhdMLAWEp/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
वे दोनों इसमें किसी आउटसाइड लोकेशन पर बैठे थे। अर्जुन हाथ में किसी सॉफ्ट ड्रिंक का गिलास थामे थे, जबकि व्यॉट आगे से सेल्फी लेती दिख रही थीं। दोनों का यह फोटो भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।