पुलिसवालों को लेकर अक्सर जनता के बीच नेगेटिव बातें ही सुनने को मिलती हैं और इसकी वजह है कि लोगों को पुलिस के द्वारा बिना वजह परेशान भी किया जाता है। लोग अक्सर इस बात की शिकायत करते हैं कि पुलिस के पास अगर अपनी समस्या लेकर जाओ तो उल्टा परेशान ही किया जाता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पुलिस का एक ऐसा चेहरा सामने आया है जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस की एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एक विदेशी पर्यटक की साड़ी बांधती हुई दिख रही हैं। लोग इस महिला पुलिसकर्मी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
महिला पुलिसकर्मी ने बांधी पर्यटक की साड़ी
वायरल वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि अर्जेंटीना से एक पर्यटकों का ग्रुप ताजमहल घूमने आया था। इस ग्रुप में एक महिला पर्यटक साड़ी पहनकर आई थी, लेकिन ताजमहल परिसर में उस महिला पर्यटक की साड़ी खुलने लगी जिस वजह से वह महिला थोड़ा असहज महसूस करने लगी। तभी वहां सुरक्षा में तैनात महिला सिपाही ने उस महिला पर्यटक की साड़ी को न सिर्फ संभाला बल्कि उसकी साड़ी को दोबारा अच्छे से बांधा भी। यह देख टूरिस्ट बहुत खुश हुई और उससे साड़ी बांधने और प्लेट्स बनाने का तरीका पूछा। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब वायरल हो रहा है।
पर्यटक खुश हुई और बोला- थैंक्यू यूपी पुलिस
वीडियो में देखा जा सकता है कि यूपी पुलिस की महिला सिपाही विदेशी पर्यटक को साड़ी बांधना सिखा रही है। इसके बाद टूरिस्ट ने उनसे हाथ मिलाया और थैंक्यू यूपी पुलिस बोला। इसके बाद महिला सिपाही के साथ फोटो खिंचवाई। टूरिस्ट ने कहा-मुझे साड़ी पहनना अच्छा लगता है। इंडिया की यह वंडरफुल ड्रेस है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो मंगलवार सुबह के वक्त का है।
महिला पर्यटक की साड़ी बांधने वाली पुलिसकर्मी कौन थी?
अर्जेंटीना के मैसी शहर से ताजमहल घूमने आए ग्रुप की एक महिला टूरिस्ट की साड़ी बांधने वाली यूपी पुलिस की सिपाही का नाम गुड्डी है। गुड्डी ताजमहल परिसर में पश्चिम गेट पर तैनात थीं। क्विक रिस्पांस टीम में नियुक्त थाना ताज सुरक्षा पुलिस की महिला आरक्षी गुड्डी देवी की इस मदद से पूरा ग्रुप खुश हुआ। गुड्डी की ओर से की गई इस मदद के पूरा ग्रुप ने वहां तैनात पुलिसकर्मियों के साथ एक ग्रुप फोटो क्लिक कराई। गुड्डी ने बताया कि वह जब मैं ऑफ ड्यूटी होती हूं तो साड़ी पहनती हूं। कभी -कभी ड्यूटी पर भी पुलिस की वर्दी वाली साड़ी पहन लेती हूं।
मालिक की अर्थी देखकर पालतू कुत्ते ने अंतिम यात्रा के समय दम तोड़ दिया। वह 15 सालों से साये की तरह साथ रहा था। और अधिक पढ़ें-
