मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) परिवार की बड़ी बहू व समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) का रविवार यानी 15 जनवरी को जन्मदिन है। डिंपल के जन्मदिन (Dimple Yadav Birthday) पर सोशल मीडिया पर नेताओं के साथ आम सोशल मीडिया यूजर्स (Social Media Users) भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच एक तस्वीर के साथ बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव (Aparna Yadav) ने भी डिंपल यादव को जन्मदिन की बधाई दी है।
डिंपल यादव के साथ अपर्णा यादव ने शेयर की तस्वीर
अपर्णा यादव ने डिंपल यादव के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मैनपुरी के सांसद आदरणीय डिंपल भाभी जी को जन्मदिन पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।” वहीं समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि मैनपुरी की माननीय सांसद आदरणीय डिंपल यादव को जन्मदिन की अनगिनत बधाई एवं शुभकामनाएं।
सपा नेताओं ने भी दी बधाई
समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने डिंपल यादव को जन्मदिन की बधाई दी। समाजवादी पार्टी की नेत्री जूही सिंह ने डिंपल यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि विश्वास को परिभाषित करने वाली आदरणीय को जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं, आप हैं तो हम हैं। इसी तरह सपा के साथ बीजेपी के भी तमाम नेताओं ने डिंपल यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
अपर्णा यादव के ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
राघवेंद्र कुशवाहा नाम के एक यूजर ने अपर्णा यादव के ट्वीट पर कमेंट किया कि डिंपल यादव आपकी जेठानी हैं, इस हिसाब से तो आपकी दीदी हुईं। रिश्तों को पहचानिए। आदित्य सिंह नाम के एक ट्विटर यूजर लिखा- आदरणीय भाभी जी, आपको समाजवादी पार्टी के सिद्धांत पर चलकर नेता जी के सपनों को साकार करना चाहिए और अपनी भाभी और अपने भैया का भी साथ देना चाहिए। ओम नारायण यादव नाम के एक यूजर
द्वारा कमेंट किया गया कि आप सभी एक परिवार के रूप में हमेशा साथ रहें तो ज्यादा अच्छा होगा।
जानकारी के लिए बता दें कि अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर बीजेपी के साथ आ गई थी। इसके बाद से जब भी अपर्णा यादव सोशल मीडिया पर खुश ट्वीट करती हैं तो लोग उन्हें समाजवादी पार्टी में वापस लौट जाने की सलाह देने लगते हैं।