भारतीय मां ने अपने इंस्टा पर वीडियो शेयर कर बताया है कि अमेरिका में प्री-स्कूल की पढ़ाई की कितना खर्चा है। क्रिएटर सोनल चौधरी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर चर्चा का विषय बन गया है। इसमें उन्होंने बताया है कि अमेरिका के उस इलाके में जहां वह रहती हैं,वहां प्री-स्कूल की पढ़ाई का खर्च कितना है।
कनेक्टिकट के सिम्सबरी में रहने वाली भारतीय मां सोनल हाल ही में अपनी दो साल की बेटी बानी के एडमिशन के लिए एक प्राइवेट प्री-स्कूल देखने गई थीं। वहां उनकी मुलाक़ात शेरिल नाम की एक स्टाफ मेंबर से हुई, जिन्होंने उन्हें स्कूल के प्रोग्राम, रोज़ाना की गतिविधियों और पढ़ाने के तरीके के बारे में बताया, वीडियो की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।
एक बात जिसने सोनल को खास तौर पर हैरान किया, वह थी टीचर और बच्चों का रेश्यो। प्री-स्कूल के मुताबिक, सिर्फ़ आठ बच्चों के ग्रुप के लिए दो टीचर रखे जाते हैं। शेरिल ने उन्हें क्लासरूम भी दिखाया और बताया कि बच्चे गाने, योग, क्रिएटिव खेल और शुरुआती सीखने की उन गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं जो उनके विकास में मदद करती हैं।
5 दिन के प्रोग्राम के पूरे 9 लाख
सबसे बड़ी हैरानी तब हुई जब फीस की बात आई, सोनल ने बताया कि हफ़्ते में दो दिन चलने वाले प्री-स्कूल प्रोग्राम का खर्च सालाना लगभग 4 लाख है। पूरे पांच दिन के प्रोग्राम का खर्च सालाना 9 लाख के करीब है, जो भारत में नई मारुति ब्रेज़ा की कीमत के बराबर है। एकेडमिक सेशन सितंबर से जून के आखिर तक चलता है और क्लास सुबह 8.45 बजे से 11.45 बजे तक होती हैं।
Video: अफ्रीका तक पहुंची छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा, युगांडा के स्कूल में छोटे बच्चे ने दिया दमदार भाषण; ज़रूर सुनें!
ज़्यादा फ़ीस के बावजूद, सोनल का कहना है कि बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं और उन पर दिए जाने वाले खास ध्यान और सीखने के माहौल को देखते हुए यह फ़ीस सही लगने लगी। उन्होंने आगे यह भी बताया कि ये प्री-स्कूल प्राइवेट तौर पर चलाए जाते हैं और यही एक वजह है कि इनकी फ़ीस कई माता-पिता की उम्मीद से कहीं ज़्यादा होती है।
एजुकेशन के शुरुआती खर्चा की चर्चा
वीडियो में सोनल ने बताया कि अमेरिका में किंडरगार्टन से लेकर 12वीं कक्षा तक की पब्लिक एजुकेशन मुफ़्त है। इस वजह से, अमेरिकी परिवारों के लिए प्री-स्कूल का खर्च अक्सर शुरुआती शिक्षा पर होने वाले सबसे बड़े खर्चों में से एक होता है।
उनकी पोस्ट ने दर्शकों के बीच भारत और अमेरिका में शिक्षा की लागत की तुलना पर चर्चा छेड़ दी है। कई लोग छोटी क्लास और खास तौर पर बच्चों की शुरुआती शिक्षा के लिए बने प्रोग्राम के फ़ायदों की तुलना उनकी भारी-भरकम फ़ीस से कर रहे हैं।
अमेरिका में प्री-स्कूल की फ़ीस मारुति ब्रेज़ा जितनी, देखिये वीडियो
यह भी पढ़ें- “मुंबई का सिंघम” एफडीए के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने दोस्तों के लिए बनाई चाय
Tukaram Mundhe Makes Tea for Friends, Video Goes Viral: महाराष्ट्र फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे भले ही पूरे राज्य में फ़ूड सेफ़्टी की देखरेख करते हैं लेकिन वीडियो में वे बस एक मेज़बान नजर आ रहे हैं जो दोस्तों के लिए चाय बना रहे हैं। रोहन भामकर के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में मुंढे को एक कार्यक्रम के बाद अपने घर पर दोस्तों के लिए चाय बनाते हुए देखा जा सकता है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
