बचपन की याद दिलाने वाले कई खेल ऐसे हैं जिन्हें हम जवानी में नहीं खेलते, लेकिन कहीं उस खेल को देख लें तो हमें अपना बचपन जरूर याद आ जाता है। ऐसे ही खेलों में से एक है ‘गिल्ली-डंडा’ का खेल। यह खेल अक्सर ग्रामीण इलाकों में खेले जाने वाला खेल है। शहरी बच्चे इस खेल के बारे में न तो जानते होंगे और न ही सुना होगा, लेकिन ये खेल अमेरिका तक पहुंच गया है।

दरअसल, अमेरिका में आयोजित 56वीं वर्ल्ड चेरी पिट स्पिटिंग चैंपियनशिप लोगों का ध्यान खींच रही है और इसकी वजह यही है कि यह चैंपियनशिप एकदम ‘गिल्ली-डंडे’ खेल जैसी है। अमेरिका के एक शहर में आयोजित 56वीं वार्षिक वर्ल्ड चेरी पिट स्पिटिंग चैंपियनशिप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में चल रही प्रतियोगिता में सैकड़ों दर्शकों की मौजूदगी के बीच प्रतिभागियों को सड़क पर बने विशेष ट्रैक पर खड़े होकर चेरी की गुठली (Cherry Pit) को डंडे से मारकर उछालने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। यह अनोखा खेल वर्षों से स्थानीय परंपरा का हिस्सा माना जाता है और हर साल बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंचते हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रतियोगिता के लिए सड़क पर अलग-अलग दूरी के निशान बनाए गए हैं। शुरुआती रेखा पर खड़ा एक प्रतिभागी गिल्ली को डंडे से मारता है। गिल्ली कई मीटर दूर जाकर गिरती है, जिसके बाद दर्शक तालियां बजाकर उसका उत्साह बढ़ाते हैं। आयोजन स्थल के दोनों ओर लोगों की लंबी कतारें दिखाई देती हैं, जबकि निर्णायक दूरी का आकलन करने में जुटे नजर आते हैं।

दुनिया की सबसे अनोखी खेल प्रतियोगिता

सोशल मीडिया पर इस आयोजन को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई यूजर्स ने इसे दुनिया की सबसे अनोखी खेल प्रतियोगिताओं में से एक बताया, जबकि कुछ ने इसे मनोरंजन और स्थानीय संस्कृति का बेहतरीन उदाहरण कहा। वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है। इस वीडियो पर भारतीय यूजर्स इस खेल को गिल्ली-डंडा का खेल ही बता रहे हैं। यह चैंपियनशिप केवल खेल नहीं, बल्कि समुदाय को जोड़ने वाला वार्षिक उत्सव भी बन चुकी है, जहां स्थानीय निवासी, पर्यटक और परिवार एक साथ जुटकर इस अनोखी परंपरा का आनंद लेते हैं।

पिता ने बेटी के साथ सेल्फी ली फिर यमुना नदी में फेंका; बाइक पर पत्नी से हुआ झगड़ा; जन्मदिन के लिए खरीदने जा रहे थे कपड़े

भावुक हुए भारतीय

Video वायरल होते ही भारतीय नेटिजन्स इमोशनल हो गए। एक यूजर ने लिखा “विदेशों में अपना खेल देखकर गर्व हो रहा है” तो दूसरे ने कहा “बचपन की यादें ताजा हो गईं”। कई लोगों ने कमेंट किया कि सरकार को ऐसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- “मुंबई का सिंघम” एफडीए के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने दोस्तों के लिए बनाई चाय

Tukaram Mundhe Makes Tea for Friends, Video Goes Viral: महाराष्ट्र फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे भले ही पूरे राज्य में फ़ूड सेफ़्टी की देखरेख करते हैं लेकिन वीडियो में वे बस एक मेज़बान नजर आ रहे हैं जो दोस्तों के लिए चाय बना रहे हैं। रोहन भामकर के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में मुंढे को एक कार्यक्रम के बाद अपने घर पर दोस्तों के लिए चाय बनाते हुए देखा जा सकता है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…