राजस्थान के अलवर जिले से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को छात्राओं के साथ बांध में नहाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। कथित वीडियो के बाद प्रिंसिपल के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

पीटीआई के अनुसार, थानागाजी क्षेत्र के राउबावी पाड़क छापली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले में जारी निलंबन आदेश के अनुसार, मीणा और स्कूल की छात्राओं से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर सामने आए थे। विभाग ने कहा कि प्रथमदृष्टया उनका आचरण सरकारी कर्मचारी के लिए निर्धारित आचार संहिता का उल्लंघन है।

12 लाख के नोट कुतर गए चूहे… सालों से छिपाकर पैसे बचा रही थी पत्नी, बक्सा खोला तो सदमे में आई; टुकड़े गिनते दिखे पति-Video

मीणा के खिलाफ राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 13(1) के तहत विभागीय जांच भी शुरू की गई है। आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान मीणा का मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर रहेगा।

यह कार्रवाई एक कथित वीडियो के वायरल होने के बाद की गई, जिसमें प्रधानाचार्य कक्षा 11वीं और 12वीं की छात्राओं के साथ बांध के पानी में नहाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अलवर में प्रिंसिपल सस्पेंड: बच्चों को बांध पर ले जाकर बनाया वीडियो

बताया गया कि प्रधानाचार्य 15 अगस्त को विद्यालय के 200 से अधिक विद्यार्थियों को लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित एक बांध पर ले गए थे। बांध में करीब 11 फुट पानी था और डूबने के खतरे के कारण वहां नहाना प्रतिबंधित था। इस दौरान कुछ विद्यार्थियों ने वीडियो बनाए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

दिल्ली का लड़का महीनों मनाली में रहा अकेला, अब Goodbye कहते हुआ इमोशनल; Video में दिखा दर्द

यह भी पढ़ें- पापा, नौकरी चली गई… दुखी बेटे ने किया फोन, पिता का दिल छू लेने वाला जवाब हुआ Viral; लोगों ने कहा – ‘किंग मेंटालिटी’

पिता का होना किसी खजाने से कम नहीं… ये लाइनें शायद आपने भी पढ़ी होंगी। इस लाइन का मतलब हम सभी बहुत अच्छे से समझ सकते हैं। एक बेटे की नौकरी चली गई इसके बाद उसने दुखी मन से अपने पिता को फोन किया और कहा कि पापा जॉब चली गई। इसके बाद पिता न घबराए न दुखी हुए उन्होंने अपने बेटे को एक ही लाइन में ऐसे हौसला बढ़ाया कि उनका रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…