स्किन केयर रूटीन में इन दिनों कई नए ब्यूटी ट्रेंड सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। Ice Water Facial भी ऐसा ही एक ट्रेंड है, जिसमें चेहरे को कुछ समय के लिए बर्फ मिले ठंडे पानी में डुबोया जाता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी Vogue के साथ 2023 में अपनी ब्यूटी रूटीन शेयर करते हुए बताया था कि वह सुबह चेहरा साफ करने के बाद अपना चेहरा आइस वॉटर में डुबोती हैं। उन्होंने कहा था कि सुबह उनका चेहरा थोड़ा puffy यानी सूजा हुआ लगता है और icing से उन्हें इस puffiness को कम करने में मदद मिलती है।लेकिन क्या चेहरे को बर्फ के पानी में डुबोने से वाकई स्किन को फायदा होता है? क्या इससे चेहरे की puffiness और redness कम हो सकती है या इसका असर सिर्फ कुछ समय के लिए होता है? आइए, जानते हैं आलिया भट्ट का Ice Water Facial कैसे किया जाता है और इस ट्रेंड को लेकर डर्मेटोलॉजिस्ट की क्या राय है।
Alia Bhatt का Ice Water Facial कैसे होता है?
- हर दिन सुबह आलिया भट्ट सबसे पहले चेहरा साफ करती हैं।
- उसके बाद एक कटोरे में बर्फ का ठंडा पानी लेती है और गहरी सांस लेकर उसमें चेहरा डूबोती हैं।
- वो सुबह उठकर दो बार बर्फ में चेहर डुबोती है।
- आलिया ने Vogue को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया है कि सुबह उनका चेहरा थोड़ा puffy यानी सूजा हुआ लगता है। अगर वो सुबह उठकर बर्फ से चेहरे की मसाज करती है तो उनके चेहरे की सूजन कम हो जाती है। ठंडे पानी में चेहर डूबने से उनका चेहरा फ्रेश और पिंक दिखता है।
- आलिया ठंडे पानी से फेशियल करने के बाद चेहरे पर moisturizer और sunscreen लगाती हैं।
ठंडे पानी में चेहर डूबोने से स्किन पर कैसा होता है असर डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए
स्किन एंड लेजर क्लिनिक, दिल्ली-एनसीआर में वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं निदेशक, डॉ. अमित बांगिया ने बताया आलिया भट्ट सुबह ठंडे पानी में चेहरा डूबोती है तो उनके चेहरे को काफी फायदा होता है। उनकी ये रूटीन स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। ठंडे पानी से blood vessels थोड़ी देर के लिए सिकुड़ जाती हैं, इसलिए पफीनेस और रेडनेस में अस्थायी फर्क दिख सकता है। Experimental Physiology जर्नल में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक जब स्किन को ठंडे तापमान के संपर्क में लाया जाता है तो सिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम एक्टिव हो जाता है। इससे स्किन के नीचे की ब्लड वेसल्स तुरंत सिकुड़ती हैं। इस प्रक्रिया के कारण प्रभावित क्षेत्र में तुरंत ब्लड फ्लो घटता है, जिससे एडिमा (Edema – फ्लूइड जमा होने से आई सूजन) और पफीनेस तेजी से कम होती है।
क्या Ice Water Facial सच में करता है काम या सिर्फ सेलिब्रिटी ट्रेंड है?
Ice Facial में चेहरे को कुछ समय के लिए बर्फ या बर्फीले पानी में डुबोया जाता है। स्किन स्पेशलिस्ट के अनुसार ठंड के संपर्क में आने से चेहरे की कुछ ब्लड वेसल्स सिकुड़ती हैं, जिससे चेहरे की पफीनेस, लालिमा और हल्की सूजन कुछ समय के लिए कम दिखाई दे सकती है। आजकल सोशल मीडिया और सेलिब्रिटी की स्किनकेयर रूटीन की वजह से Ice Facial काफी चर्चा में है। कई लोग सुबह उठकर चेहरे को ठंडे या बर्फ के पानी में डुबोते हैं। लोगों का मानना है कि इस पानी में मुंह डालने से चेहरा फ्रेश और कम सूजा हुआ दिखाई देता है।
आंखों की पफीनेस हो सकती है कम
सुबह उठने के बाद कुछ लोगों के चेहरे या आंखों के आसपास हल्की पफीनेस दिखाई देती है। डॉक्टर अमित ने बताया ठंड के कारण ब्लड वेसल्स कुछ समय के लिए कंस्ट्रिक्ट हो जाती हैं, जिससे पफीनेस अस्थायी रूप से कम हो सकती है। हालांकि, इसका असर परमानेंट नहीं होता। ये सूजन सुबह-सुबह आंखों और चेहरे को भारी कर देती है इसलिए बर्फ की मसाज इस सूजन को कंट्रोल करती है।
क्या Ice Facial से स्किन टाइट होती है?
Ice Facial के बाद स्किन थोड़ी टाइट महसूस हो सकती है हालांकि, यह भी अस्थायी प्रभाव होता है। इसे स्थायी स्किन टाइटनिंग ट्रीटमेंट नहीं माना जा सकता।
एक्ने में भी मिल सकता है फायदा?
स्किन स्पेशलिस्ट के मुताबिक Ice Facial से कुछ लोगों में एक्ने में सुधार दिखाई दे सकता है। ठंडक सूजन और रेडनेस को कुछ समय के लिए कम कर सकती है। डॉक्टर अमित ने बताया बर्फ के पानी को आप एक्ने का इलाज नहीं मान सकते लेकिन ये तरीका मुहांसों में कुछ हद तक मदद करता है।
पिगमेंटेशन और झुर्रियों पर कैसा होता है इस फेशियल का असर?
डॉक्टर अमित ने बताया आइस फेशियल मसाज से पिगमेंटेशन या झुर्रियों पर किसी तरह का कोई परमानेंट इलाज नहीं होता, इसलिए Ice Facial को पिगमेंटेशन या झुर्रियां दूर करने वाला इलाज नहीं मान सकते। इस फेशियल को खासतौर पर पफीनेस और रेडनेस को कंट्रोल करने का अस्थायी समाधान माना जा सकता है।
गर्मी में चेहरे को देता है ठंडक
गर्मी के मौसम में Ice Facial चेहरे को ठंडक और फ्रेशनेस का एहसास करा सकता है। हालांकि यह असर भी टैंप्रेरी होता है।
क्या रोज Ice Facial करना सुरक्षित है?
डॉक्टर ने बातचीत बताया कि रोजाना इस फेशियल को करने से स्किन पर किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता लेकिन हर इंसान की स्किन अलग-अलग होती है। बहुत संवेदनशील स्किन वाले लोगों में बहुत ज्यादा ठंडे पानी से स्किन में जलन होती है, स्किन में रेडनेस हो सकती है। इसलिए सीधे चेहरे पर लंबे समय तक बर्फ लगाने से बचना चाहिए और किसी भी स्किन कंडीशन में डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है।
डिस्क्लेमर: Ice Water Facial से होने वाले फायदे व्यक्ति की स्किन और उसकी स्थिति पर निर्भर कर सकते हैं। यह किसी भी स्किन समस्या का स्थायी इलाज नहीं है। संवेदनशील त्वचा या किसी स्किन कंडीशन में इसे अपनाने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह लें।
