समाजवादी पार्टी के प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई है। सपा प्रमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। अखिलेश द्वारा दिए गए इस बयान पर सोशल मीडिया यूज़र्स कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, सपा नेता आईपी सिंह और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सरकार पर कटाक्ष किया है।
सपा नेता और संजय सिंह ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
सपा नेता आईपी सिंह अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि तानशाह देश में सबसे लोकप्रिय हमारे नेताजी को जेल भेजकर देख लें। यकीन मानिये उत्तर प्रदेश जल उठेगा। हमारे सोने जैसे करोड़ों कार्यकर्ता चूड़ियां पहनकर थोड़े बैठे हैं। विश्वास दिलाता हूं, उसी दिन आंदोलन के लिए घर त्याग दूंगा और तब वापस लौटेंगे जब तानशाह सत्ता से हट जायेगा।
संजय सिंह ने उद्योगपति गौतम अडानी का जिक्र करते हुए कमेंट किया,’तो क्या अगली तैयारी अखिलेश यादव जी को जेल भेजने की है? सबको जेल में डाल रहे हो अडानी को कब जेल भेजोगे मोदी जी? ओह्ह सॉरी, मोदी अडानी भाई भाई।’
सपा ने सरकार पर बोला हमला
समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि भाजपा सरकार की खराब नीतियों और भाजपा नेताओं के अत्याचार के खिलाफ जो भी बोलेगा उसे भाजपा सरकार ED ,CBI ,IT का दुरुपयोग करके जेल भेजेगी? भाजपा विपक्षी को बदनाम करने के लिए सत्ता, मीडिया और सोशल मीडिया का सहारा लेती है और साजिशें रचती है। भाजपा सरकार जनविरोधी और लोकतंत्र विरोधी है।
सोशल मीडिया यूज़र्स के रिएक्शन
@abhaypandit8896 नाम के एक यूजर ने सपा नेता पर कटाक्ष करते हुए लिखा- थोड़ा होश से काम लो नेता जी,उत्तर प्रदेश जल जाएगा से क्या मतलव है आपका,कोरे अनुमान पर आप लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं।अभी पुलिस कार्रवाई कर देगी तो फिर विक्टिम कार्ड खेलने लगोगे। आप लोग जानबूझकर सरकार को उकसा रहे हो कार्रवाई करने को। @raomanojyadav14 नाम के एक ट्विटर यूजर लिखते हैं कि सरकार समझ ले कि सड़कें जाम हो जाएंगी। @Panditt_Ashish नाम के एक यूजर ने लिखा कि अगर ऐसा हुआ तो त्राहि त्राहि मच जायेगी।