उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने बेटे-बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वायरल वीडियो में बुजुर्ग शख्स का कहना है कि उनके बेटे-बहू ने उन्हें उस घर से बाहर निकाल दिया जिसमें उन्होंने 75 लाख रुपये लगाए थे।

दंपति का कहना है कि जनवरी 2022 में उन्हें घर से बाहर कर दिया गया था और तब से वे किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं और सोशल मीडिया पर 1000 से अधिक वीडियो अपलोड कर चुके हैं, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की।

वीडियो में दंपत्ति को रोते हुए देखा जा सकता है

वायरल वीडियो में 70 वर्षीय राम बिलास कटारा और उनकी पत्नी को रोते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में कटारा की पत्नी मदद की अपील करते हुए रोती नजर आ रही हैं। दंपति का दावा है कि उन्होंने अपनी समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से संपर्क किया और सोशल मीडिया पर भी वीडियो के जरिए मदद मांगी, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

अस्पताल से कुछ मिनट पहले ट्रैफिक जाम में फंसी गर्भवती महिला, ऑटो-रिक्शा में ही बच्चे को दिया जन्म

4 साल से किराए के घर में रहने को मजबूर है दंपत्ति?

राम बिलास कटारा का कहना है कि जनवरी 2022 में उनके बेटे और बहू ने उन्हें घर से निकाल दिया। उनका कहना है कि जिस मकान से उन्हें बाहर किया गया, उसके निर्माण में उन्होंने करीब 75 लाख रुपये खर्च किए थे। कटारा ने कहा कि इतने सालों की मेहनत से मकान बनवाने के बाद उन्हें उसमें रहने का अधिकार नहीं मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार किराए के मकान में रहना उनके लिए मुश्किल हो रहा है।

बेटे को औरंगजेब तक बता दिया

अपनी आपत्ति को दर्ज कराते हुए दंपति ने उस बेटे को औरंगजेब तक कह दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से शेयर होने के बाद यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में बुजुर्ग दंपत्ति ने दावा किया कि करीब पांच साल से वे अपनी समस्या को लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी उनके साथ खड़े होने और उनके बेटे-बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने की अपील की।

आगरा पुलिस ने वीडियो पर दी प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल हुआ तो आगरा पुलिस कमिश्नरेट ने इस मामले का संज्ञान लिया और सोशल मीडिया पर ही जवाब भी दिया। आगरा पुलिस की ओर से कहा गया है कि मालपुरा थाना पुलिस की जांच में मामला पारिवारिक संपत्ति के मालिकाना हक और बंटवारे से जुड़ा पाया गया है। पुलिस ने बताया कि राम बिलास कटारा ने मकान में अपने हिस्से को लेकर अपने बड़े बेटे और बहू के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस के अनुसार, जिस मकान को लेकर विवाद है बुजुर्ग दंपति की बहू के नाम पर है।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि संपत्ति के बंटवारे को लेकर मामला पहले से ही अदालत में लंबित है। यानी सोशल मीडिया पर सामने आए आरोपों के साथ-साथ यह विवाद कोर्ट में है।

यह भी पढ़ें- जब हवा में होंगे तो कौन बचाएगा? 174 यात्रियों के हीरो स्मित मच्छार ने एक साल पहले जो कहा अब क्यों हुआ वायरल- ‘नहीं बनना था पायलट’

Smit Machchhar Viral Video: फ्लाईदुबई फ्लाइट में बड़े हादसे को टालने के बाद भारतीय पायलट स्मित मच्छार का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में आ गया है। लोग हर तरफ स्मित मच्छार के बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं, लोग उन्हें हीरो बता रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साल पहले वे बोल रहे हैं कि कि जब आप हवा में होंगे तो आपको कौन बचाने आएगा। इस पॉडकास्ट में उन्होंने प्रशिक्षित क्रू की अहमियत के बारे में बात की थी। अब दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में जानलेवा कॉकपिट घटना के बाद एक बार से यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। और अधिक पढ़ने के लिए क्लिक करें…

देखें वीडियो-