स्थानीय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर ट्वीट कर ट्रोल हुए AAP नेता, लोग बोले- बेगाने की शादी में दीवाना
दरअसल 6 मार्च को हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने सत्तापक्ष भाजपा को पछाड़ते हुए बड़ी जीत हासिल की। कांग्रेस ने जिला परिषद की छह में से चार सीटों पर कब्जा कर लिया।

आम आदमी पार्टी (AAP) नेता संजय सिंह राजस्थान स्थानीय उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से जुड़ा ट्वीट कर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। आप नेता के इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। एक ट्वीट में यूजर्स ने तंज कसते हुए AAP को बेगाने की शादी में दीवाना बताया है। दरअसल 6 मार्च को हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने सत्तापक्ष भाजपा को पछाड़ते हुए बड़ी जीत हासिल की। कांग्रेस ने जिला परिषद की छह में से चार सीटों पर कब्जा कर लिया। भाजपा और निर्दलीय के हिस्से सिर्फ एक सीट आई। पंचायत समिति की 21 सीटों में से कांग्रेस ने 12 पर जीत हासिल कर ली, भाजपा को 8 और निर्दलीय को एक सीट से संतोष करना पड़ा। नगरपालिका उपचुनाव में भी कांग्रेस ने भाजपा को पछाड़ दिया। कांग्रेस ने यहां 6 में से चार सीटों पर कब्जा कर लिया। भाजपा सिर्फ दो सीटें जीत पाई।
उपचुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत पर AAP नेता ने ट्वीट कर लिखा, ‘राजस्थान स्थानीय निकाय उपचुनाव रिजल्ट 2018: कांग्रेस स्वीप जिला परिषद, पंचायत समिति, नगर पालिका उपचुनाव। भाजपा दूसरे स्थान पर रही। वैधानिक चेतावनी, इस खबर पर चर्चा वर्जित है।’ संजय सिंह के इस ट्वीट पर राधे भईया ने लिखा, ‘कांग्रेस से नफरत कब प्यार में बदल गई, पता नहीं चला।’ सुदामा ट्वीट का जवाब दे लिखते हैं, ‘दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है। इतना भी नहीं समझतीं?’ एक ट्वीट में लिखा गया, ‘कांग्रेस के समय में करप्शन में नाम आने वाले मंत्री इस्तीफा देते थे, जेल जाते थे। भाजपा की तरह सीएम बनके अपने ही खिलाफ केस खारिज नहीं करवाते थे।’
साई केशव लिखते हैं, ‘अगली बार AAP जीत जाएगी।’ दिलशाद अहमद लिखते हैं, ‘कोई बात नहीं ईवीएम है ना। भाजपा की जीत हो ही जाएगी।’ अर्चित आनंद लिखते हैं, ‘बेगानी शादी में संजय दिवाना। कांग्रेस जीती है भाई आप नहीं, बी टीम हो क्या कांग्रेस के।’ दिनेश लिखते हैं, ‘आपको कांग्रेस के प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है क्या।’
Rajasthan Local Body Bypolls 2018 Results: Congress Sweeps Zila Parishad, Panchayat Samiti, Municipality Bye-Elections; BJP Distant Second – https://t.co/eAnsWG1wHY वैधानिक चेतावनी इस ख़बर पर चर्चा वर्जित है। https://t.co/53aTHs6p4z
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) March 9, 2018
कोंग्रेस से नफरत कब प्यार में बदल गयी पता नही चला।
— राधे भइया (@radhe_bhaia) March 9, 2018
दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है,इतना भी.नहीं समझती ?
— Sudama Prasad (@SudamaP34313576) March 9, 2018
अरे सुदामा जी AAP की पैदाइश तो कांग्रेस के विरोध से ही हुई थी।इतना भी भूल गयी।
— राधे भइया (@radhe_bhaia) March 9, 2018
कांग्रेस के नही, करप्शन के विरोध में। और कांग्रेस के समय करप्शन में नाम आने वाले मिनिस्टर इस्तीफा देते थे, जेल जाते थे। BJP की तरह CM बन के अपने ही खिलाफ केस खारिज नही करते
— hindihainhum (@kabirazad2017) March 10, 2018
इतनी ही सही थी कांग्रेस तो क्यो धरना देके राजनीति में आ गए।
— राधे भइया (@radhe_bhaia) March 10, 2018
Next time AAP will emerge victorious
— sai kesav (@senani_kesav) March 9, 2018
बेगानी शादी में संजय दीवाना।
कांग्रेस जीती है भाई आप नहीं, बी टीम हो क्या कांग्रेस के।नागालैंड का गणीत याद है न, 300 कैंडिडेट और 300 वोट वाला।
— Archit Anand (@archit_anand143) March 9, 2018
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।